दुनिया का इकलौता झरना, जिसका आधा पानी हो जाता है गायब, आज तक नहीं पता चला आखिर जाता कहां है

आज हम आपको दुनिया के सबसे रहस्यमयी झरने के बारे में बताने जा रहे हैं। जो नीचे गिरने के दौरान दो हिस्सों में बंट जाता है लेकिन उसका आधा पानी कहां और किस रास्ते से होकर जाता है? यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है। इस झरने को लेकर कई तरह के रिसर्च भी हुए लेकिन इसका स्पष्ट पता आज भी नहीं चल पाया है। इस झरने को दुनिया के सबसे रहस्यमयी झरनों में गिना जाता है।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jul 12 2026, 22:37 IST
​दुनिया के सबसे रहस्यमयी झरनों में से एकImage Credit : IStock01 / 07

​दुनिया के सबसे रहस्यमयी झरनों में से एक

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने अनोखे रहस्यों की वजह से लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जहां इस जगह पर बहते एक झरने का आधा पानी गायब हो जाता है। इस झरने का आधा पानी बहकर कहां जाता है इस बारे में आज तक पता नहीं चला है।

कहां मौजूद है यह झरना?Image Credit : IStock02 / 07

कहां मौजूद है यह झरना?

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में मौजूद डेविल्स केटल फॉल्स (Devil's Kettle Falls) की। यह झरना देखने में तो बिल्कुल दूसरे झरनों की तरह ही सामान्य लगता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत ही इसे दुनिया के सबसे रहस्यमयी झरनों में से एक बनाती है।

झरने का आधा पानी कहां जाता है? आज तक किसी को नहीं पताImage Credit : IStock03 / 07

झरने का आधा पानी कहां जाता है? आज तक किसी को नहीं पता

दरअसल, इस झरने का पानी नीचे गिरते समय दो हिस्सों में बंट जाता है। एक हिस्सा सामान्य तरीके से नदी में बह जाता है, लेकिन दूसरा हिस्सा एक बड़े से गोल छेद में समा जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस छेद में गिरने वाला पानी आखिर कहां जाता है, यह सवाल कई सालों तक वैज्ञानिकों के लिए भी एक रहस्य बना रहा।

कई बार हो चुकी है इस रहस्य को सुलझाने की कोशिशImage Credit : IStock04 / 07

कई बार हो चुकी है इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश

कई दशकों तक लोगों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की। किसी ने लकड़ियां डालीं, किसी ने रंगीन पानी छोड़ा, तो किसी ने पिंग-पोंग गेंदें तक इस छेद में फेंकी लेकिन इनमें से कोई भी चीज दोबारा बाहर दिखाई नहीं दी। इसी वजह से लोगों ने इसे "प्रकृति का रहस्यमयी दरवाजा" कहना शुरू कर दिया।

वैज्ञानिकों ने इस झरने को लेकर क्या पता लगाया?Image Credit : IStock05 / 07

वैज्ञानिकों ने इस झरने को लेकर क्या पता लगाया?

बाद में वैज्ञानिकों ने आधुनिक तकनीक की मदद से इस झरने का अध्ययन किया। उन्होंने झरने के ऊपर और नीचे बहने वाले पानी की मात्रा मापी। जांच में पता चला कि जितना पानी ऊपर से आता है, लगभग उतना ही नीचे भी बहता है। इससे यह माना गया कि छेद में जाने वाला पानी जमीन के अंदर किसी प्राकृतिक रास्ते से होकर आगे बहने वाली नदी में मिल जाता है।

झरने को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का मानना?Image Credit : IStock06 / 07

झरने को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का मानना?

हालांकि वैज्ञानिक यह समझ चुके हैं कि पानी पूरी तरह गायब नहीं होता, लेकिन वह जमीन के अंदर किस रास्ते से गुजरता है, इसका सही मार्ग आज भी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। यही वजह है कि डेविल्स केटल फॉल्स आज भी दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राकृतिक स्थलों में गिना जाता है।

यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं घूमनेImage Credit : IStock07 / 07

यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं घूमने

यहां हर साल हजारों पर्यटक इस अनोखे झरने को देखने पहुंचते हैं। लोग अपनी आंखों से यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं कि कैसे एक ही झरने का आधा पानी खुलेआम नदी में बहता है और आधा अचानक एक गहरे छेद में गायब हो जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!