कोलेस्ट्रोल का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि यह केवल बुरा होता है, लेकिन ये बात पूरी तरह सच नहीं है। जी हां हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। गुड़ कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। आज हम आपको बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कुछ संकेत बताने जा रहे हैं।
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है, जिससे ब्लड का फ्लो प्रभावित होता है। खून के बहाव में आई रुकावट आपके लिए हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। क्योंकि रुकावट के साथ खून को पंप करने में हार्ट को ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है।
जब आपके पैरों में सुन्नपन की समस्या होने लगे तो समझ लें कि आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगा है। क्योंकि इससे ब्लड सप्लाई प्रभावित होती है जो सुन्नपन का कारण बनती है।
कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने से आपके नाखूनों के रंग में बदलाव हो सकता है, क्योंकि इसके कारण नाखूनों तक खून पहुंचने में दिक्कत होती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर आपकी हार्ट बीट बढ़ने लगती हैं, क्योंकि दिल को शरीर के सभी भागों तक खून की सप्लाई पहुंचाने में दिक्कत होती है।