एक्टर वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह अच्छी डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज भी करते हैं। यह उनकी शारीरिक फिटनेस को बनाए रखता है। मांसपेशियों टोन रखने और शरीर की चर्बी को बढ़ने से भी रोकता है। एक्टर अपने खानपान को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वह अनहेल्दी खाने से सख्त परहेज करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक काली ड्रिंक को डाइजेशन के लिए जहर के समान बताया है और लोगों को इसे पीने से बचने की सलाह भी दी।
हाल ही में वरुण धवन रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में इटर्व्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने अपने फिटनेस सीक्रेट्स भी शेयर किए। साथ ही, एक खास काली ड्रिंक को पीने के नुकसान शेयर किए।
आपको बता दें कि एक्टर ने ब्लैक कॉफी को डाइजेशन के लिए जहर के समान बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे ब्लैक कॉफ पीने की वजह उन्हें पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। खासकर खाली पेट पीना इसे कितना नुकसानदेह है।
एक्टर ने शेयर बताया कि उन्हें खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पेट की समस्याओं के चलते इसे पीना इसका सेवन बंद कर दिया। उन्होने बताया कि अगर किी व्यक्ति का डाइजेशन खराब नहीं है, तो ब्लैक कॉफी पीने से हो सकता है।
एक्टर ने बताया कि ब्लैक कॉफी छोड़ने के बाद उन्होंने ब्लॉन्ड रोस्ट कॉफी का सेवन करना शुरू किया। इससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई और पाचन क्रिया भी फिर से दुरुस्त हो गई। उन्होंने होस्ट को भी इस कॉफी को पीने की सलाह दी।
एक्टर ने बाद में कहा कि यह जरूरी नहीं है कि ब्लैक कॉफी ने उनको नुकसान पहुंचाया तो ऐसा सभी के साथ हो। एक ही चीज सभी के लिए समान रूप से काम नहीं करती है। जिन लोगों को इसे खाली पेट पीने से दिक्कत नहीं है, वे इसका आनंद ले सकते हैं।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।