फिटनेस में जवानों को टक्कर देता है साउथ का ये सुपरस्टार, 49 में बॉडी में भरा है 29 जैसा जोश, दिनभर इतना सादा खाकर रहते हैं एनर्जेटिक

साउथ के लियो सुपर स्टार विजय थालापति की एनर्जी का कोई जवाब नहीं है। 49 के होकर भी एक्टर इतने फिट हैं कि उनके सामने जवान लोग भी फीके पड़ जाते हैं। उनकी इस फिटनेस और जबरदस्त एनर्जी का राज उनका डाइट प्लान है।

Authored by: विनीतUpdated Oct 29 2024, 23:23 IST
विजय थालापति का डाइट प्लानImage Credit : Freepik01 / 06

विजय थालापति का डाइट प्लान

साउथ के लियो सुपर स्टार विजय थालापति को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फिल्मी दुनिया में एक अलग जगह बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें उनके डांस और सिंगिंग के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। एक्टर का पूरा नाम विजय चंद्रशेखर थालापति है। आपको बता दें कि उनकी उम्र 49 साल हो गई है। लेकिन आज भी उनके भीतर जो जोश और एनर्जी है वह काबिल-ए-तारीफ है। फिटनेस के मामले में वह आज भी जवानों को टक्कर देते हैं। इसका राज उनकी सीक्रेट डाइट है। यहां हम आपको विजय थालापति का फुल डाइट प्लान बता रहे हैं...

ये है डाइट सीक्रेटImage Credit : Freepik02 / 06

ये है डाइट सीक्रेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की जबरदस्त फिटनेस का राज उनकी डाइट है। वह मोडरेशन में खाना पसंद करते हैं। वह एक स्ट्रिक्टर रूटीन फॉलो करते हैं किसी भी तरह की फैंसी डाइट लेने से बचते हैं। वह अनहलेल्दी चीजों के सेवन से सख्त परहेज करते हैं

ऐसे होता है दिन शुरूImage Credit : Freepik03 / 06

ऐसे होता है दिन शुरू

उनके दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे से होती है। वह सबसे पहले पानी पीते हैं और उसके बाद फ्रेश होकर सीधा नाश्ता करते हैं। आपको बता दें कि उनका नाश्ता बहुत ही साधारण होता है। वह इस दौरान इडली, सांभर, डोया या फिर इडली का सेवन करते हैं। साथ में वह अंडे खाते हैं। नाश्ते के कुछ घंटे बाद वह नारिलयल पानी, ताजा फल आदि का सेवन करते हैं।

दोपहर का खानाImage Credit : Freepik04 / 06

दोपहर का खाना

एक्टर दोपहर में 1 बजे तक खाना खा लेते हैं। वह घर का बना सादा खाना पसंद करते हैं। वह उबले हुए चावल के साथ चिकन या मछली खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह सलाद में कुछ सब्जियां जरूर शामिल करते हैं। इसके बाद शाम के समय एक्टर कुछ फलों का सलाद बनाकर खाते हैं।

इतना हल्का होता है डिनरImage Credit : Freepik05 / 06

इतना हल्का होता है डिनर

साउथ के सुपरस्टार का डिनर बहुत हल्का होता है। आपको बता दें कि वह 7.30 बजे तक अपने दिन का आखिरी भोजन कर लेते हैं। वह इस दौरान सलाद या फिर सूप आदि का सेवन करते हैं।

ये है एक्टर का फेवरेट फूडImage Credit : Freepik06 / 06

ये है एक्टर का फेवरेट फूड

आपको बता दें कि विजय थालापति किसी फैंसी डिश के दीवाने नहीं हैं, बल्कि उनका पसंदीदा फूड साउथ इंडियन डोसा और चिकन करी है। वह कभी भी इसका सेवन करने से पीछे नहीं हटते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!