UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 Kab Aayega: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (UP Board 10th Compartment Result) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (UP Board 12th Compartment Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा अगस्त के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
बता दें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं का एग्जाम दोपहर 02:00 से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक हुआ था। प्रैक्टिकल परीक्षा 16 और 17 जुलाई को संपन्न हुआ था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Compartment Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board 10th 12th Compartment Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- परीक्षा का नाम
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
UP Board 10th Compartment Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दोबारा न्यूनतम से कम नंबर आते हैं तो स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
UP Board 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया गया था। यहां 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया था। 10वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 93.76 फीसदी और लड़कों का पास पर्सेंटेज 87.30 पर्सेंट था।
