दुनिया का इकलौता मांसाहारी फल, ताकत बढ़ाने के लिए खाते हैं पहलावन, खाते ही शरीर बन जाता है बलवान

फलों का सेवन आमतौर पर व्रत के दौरान किया जाता है। क्योंकि ये शाकाहारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा फल भी है जो मांसाहारी होता हैं और लोग शाकाहारी समझकर खाते हैं।

Authored by: विनीतUpdated Dec 24 2024, 18:04 IST
दुनिया का इकलौता मांसाहारी फल01 / 06

दुनिया का इकलौता मांसाहारी फल

फलों का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए डॉक्टर भी रोज डाइट में फल शामिल करने सलाह देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी यह सुझाव देता है कि रोज 200-250 ग्राम या कोई 2 मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता कि फल तो शाकाहारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसा फल भी है जो मांसाहारी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे शाकाहारी समझकर खाते हैं। लेकिन फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पोषण का पावरहाउसImage Credit : Istock02 / 06

पोषण का पावरहाउस

आपको बता दें कि इस फल में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयनर और मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ ताकतवर बनाने में मदद करता है।

बॉडी बनाने के लिए खाते हैं पहलवानImage Credit : Istock03 / 06

बॉडी बनाने के लिए खाते हैं पहलवान

इस फल का सेवन पहलवान सबसे अधिक करते हैं। यह शरीर में फौलाद जैसी ताकत भर देता है। इसे खाने से हड्डियों और मांसपेशियां मजबूत बनाती हैं। यह मांसपेशियों को फुलाने और स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है।

कौन सा है ये चमत्कारी फलImage Credit : Istock04 / 06

कौन सा है ये चमत्कारी फल

आपको आपको बदा दें कि यह मांसाहारी फल कुछ और नहीं बल्कि अंजीर है। पहलवान लोग ताकतवर बॉडी के लिए खूब इसका सेवन करते हैं। आम लोग भी सेहतमंद रहने के लिए अंजीर खाते हैं। यह कब्ज की छुट्टी करने में मदद करता है। लेकिन इसे शाकाहारी नहीं मांसाहारी माना जाता है।

कैसे हुआ मां<sub>​</sub>साहारी?Image Credit : Istock05 / 06

कैसे हुआ मांसाहारी?

भले ही अंजीर का पौधा होता है। लेकिन अंजीर पॉलिनेशन के लिए छोटी ततैया पर निर्भर रहते हैं, जो छेद के जरिए फल में घुस जाते हैं। अंजीर का फूल फल के अंदर होता है और पोलिनेशन के लिए ततैया को फल के अंदर जाना पड़ता है। ये ततैया फल के अंदर तो घुस जाते हैं, लेकिन कभी बाहर नहीं निकल पाते। ततैया का लार्वा अंडे फूटने तक फल के अंदर ही विकसित होता है। फल के भीतर ही मर जाता है और फल का ही एक हिस्सा बन जाता है। इसलिए फल को मांसाहारी माना जाता है।

डिस्क्लेमरImage Credit : Istock06 / 06

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!