जीभ न केवल स्वाद चखने का काम करती है, बल्कि ये हमारे शरीर में चल रही कई तरह की बीमारियों का भी खुलासा करती है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से लेकर विदेशी चिकित्सा पद्धति एलोपैथी तक सभी करते हैं। आज हम आपको जीभ के बदलते रंगों के कारण बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
यदि आपकी जीभ का रंग काला दिखने लगा है और इस पर बाल जैसी आकृतियां दिख रही हैं, तो आपको डायबिटीज, कमजोर इम्यूनिटी और एचआईवी जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है।
यदि आपकी जीभ का रंग लाल हो गया है, तो आपको विटामिन बी12 की कमी कावासाकी रोग और कुछ खास तरह के संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही कुछ भौगोलिक कंडीशन भी जीभ का रंग लाल कर देती हैं।
यदि आपकी जीभ पर पीलापन बढ़ने लगा है, तो आपको एसिडिटी की समस्या, धूम्रपान और तंबाकू के के कारण आपको जीभ पर भी पीलापन आ सकता सकता है।
जीभ का रंग सफेद होना या जीभ पर सफेद रंग के धब्बे दिखाई देना आपको खराब मौखिक स्वच्छता और शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है।
यदि आपकी जीभ पर गहरी दरार आने लगी हैं, तो ये आपको ऑटोइम्यून रोगों की ओर इशारा करती है। इसका एक बड़ा कारण स्जोग्रेन सिंड्रोम नाम का रोग हो सकता है।