मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह फिटनेस हजारों-लाखों के लिए किसी प्रेरणा कम नहीं हैं। उनकी उम्र 58 साल हो चुकी है और वह आज भी जवान लोगों से ज्यादा एक्टिव, फिट और जवां नजर आते हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू के दौरान अपनी इस जबरदस्त फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया है। वह अपनी फिटनेस का क्रेडिट स्वस्थ लाइफस्टाइल को देते हैं।
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन सुबह 6 बजे तक उठ जाते हैं। यह उनके डेली लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है। इससे वह दिनभर एक्टिव और तरोताजा महसूस करते हैं।
मिलिंद सोमन 58 की उम्र में भी शारीरिक रूप से काफी एक्टिव हैं। वेट ट्रेनिंग से लेकर रनिंग,वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग आदि का वह नियमित अभ्यास करते हैं। यह उनके बॉडी शेप और मसल्स को बनाए रखता है।
मिलिंद सोमन घर का बना सादा खाना खाते हैं। वह बहुत ज्यादा खाने के बजाए स्वस्थ खाने में विश्वास रखते हैं। वह खूब फल-सब्जियां खाते हैं। साथ ही, दिन में एक बार खिचड़ी जरूर खाते हैं। वह हल्का और पौष्टिक भोजन करते हैं। करी और सूप आदि भी पीते हैं। वह जंक, प्रोसेस्ड, नमकीन, मसालेदार और अधिक मीठा खाने से बचते हैं।
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन सुबह उठने के बाद सबसे पहले आधा लीटर तक पानी पी जाते हैं। यह उन्हें एनर्जी देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा, मिलिंद फलों का जूस पीना भी पसंद करते हैं।