Sandeep Reddy Vanga on Spirit vs Varanasi: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'Spirit' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) कर रहे हैं। इसी बीच डायरेक्टर ने फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेशन, रिलीज डेट और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा डायरेक्ट की जा रही महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' के साथ होने वाले क्लैश को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। संदीप रेड्डी वांगा ये बातें फिल्म 'Romanchakam' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कर रहे थे। वह इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रेजेंट कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उनसे उनकी अगली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सवाल किए गए, जिस पर उन्होंने कई बड़े अपडेट साझा किए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ananya Panday और Walker Blanco की राहें हुईं अलग !! 2 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता)
A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी 'स्पिरिट'
संदीप रेड्डी वांगा ने साफ कर दिया है कि 'Sस्पिरिट' को A सर्टिफिकेट मिलना लगभग तय है। उन्होंने बताया कि फिल्म को शुरुआत से ही एक इंटेंस और हिंसक कहानी के तौर पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का एडल्ट सर्टिफिकेट पाना कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। 'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्मों को देखते हुए माना जा रहा है कि 'स्पिरिट' में भी उनका खास तरह का इंटेंस और रॉ ट्रीटमेंट देखने को मिल सकता है।
संदीप ने प्रभास को बताया 'भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार'
संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की लोकप्रियता पर भी बात की। वह पहले भी प्रभास को 'India's Biggest Superstar' कह चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि बहुत से लोग प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं। डायरेक्टर ने कहा, "यह सिर्फ मेरी भावना नहीं है बल्कि ज्यादातर लोग ऐसा महसूस करते हैं... प्रभास भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।" प्रभास की पैन इंडिया फैन फॉलोइंग को देखते हुए 'स्पिरिट' को लेकर देशभर में काफी उम्मीदें हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Monster: सलमान खान स्टारर में दो नए एक्टर्स की एंट्री हुई कन्फर्म, Eid 2027 पर फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)
'स्पिरिट' और 'वाराणसी' में 37 दिनों का होगा अंतर
प्रभास की 'स्पिरिट' और महेश बाबू की 'वाराणसी' के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा काफी समय से हो रही है। दोनों ही फिल्मों के बड़े बजट और बड़े स्टार्स की वजह से इनकी रिलीज को लेकर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं। जब संदीप रेड्डी वांगा से पूछा गया कि क्या दोनों फिल्मों के बीच मौजूद रिलीज गैप नार्मल होगा तो उन्होंने कहा कि लगभग 37 दिनों का अंतर काफी है।
उन्होंने यह भी माना कि 'वाराणसी', 'स्पिरिट' से बड़ी फिल्म है। संदीप के इस जवाब ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। जब उनसे यही सवाल दोबारा किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे रिपोर्टर चाहते हैं कि 'स्पिरिट' रास्ते से हट जाए और 'वाराणसी' को जगह मिल जाए। उनके इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी भी छूट गई।
मार्च 2027 में आएगी 'स्पिरिट'
रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पिरिट' मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जबकि एसएस राजामौली और महेश बाबू की 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के बीच करीब 37 दिनों का अंतर बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर में से एक माना जा रहा है।
