हड्डियां कमजोर होने से हमारा शरीर कमजोर होने लगता है और मजबूत हड्डियां किसी भी उम्र में हमारे शरीर की मजबूती का आधार होती हैं। इसलिए आज हम आपको हड्डियों के लिए फायदेमंद एक ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं।
हड्डियों के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है।
ड्राई डेट्स यानी छुहारा एक ऐसा सुपर फूड है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाता है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बेहतर लाभ के लिए छुहारे का सेवन आप दूध के साथ उबालकर करें। इसका सेवन का सबसे कारगर का तरीका रात में सोने से पहले दूध के साथ उबालकर खाना है।
स्वाद में हल्का मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर छुहारा के सेवन रोजाना करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। जिससे फ्रैक्चर की संभावना कम हो जाती है।
जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न हड्डियों की कमजोरी आदि में दूध और छुहारे का हेल्दी कॉम्बिनेशन कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट दर्द और सूजन में आराम दिलाते हैं।