Oct 19, 2026

बर्फ में जम जाता है शरीर, फिर भी जिंदा रहता है यह मेंढक

Pankaj Yadav

​बर्फ में जमकर भी जिंदा रहता है यह मेंढक​

क्या आपने ऐसे मेंढक के बारे में सुना है, जो सर्दियों में लगभग जम जाता है और गर्मी आते ही फिर से यह एक्टिव हो जाता है?

Credit: iStock/AI Generated Image

​आखिर कौन है यह अनोखा मेंढक?​

अगर नहीं तो आज जान लीजिए। इस अनोखे मेंढक का नाम वुड फ्रॉग है, जो कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों में पाया जाता है।

Credit: iStock/AI Generated Image

​कैसे पहचान सकते हैं इसे? ​

इसकी आंखों के पास गहरे रंग का निशान होता है, जो इसकी पहचान करने में मदद करता है।

Credit: iStock/AI Generated Image

​ठंड से बचता नहीं, उसे सह लेता है​

सर्दियों में वुड फ्रॉग पत्तियों और जमीन के नीचे जैसी जगहों पर छिप जाता है। जब तापमान बहुत गिर जाता है तो उसके शरीर पर बर्फ जमने लगता है।

Credit: iStock/AI Generated Image

You may also like

शक्कर को चीनी क्यों बोलते हैं भारत के लो...
क्या बृहस्पति ग्रह पर उतर सकता है इंसान?...

​शरीर का बड़ा हिस्सा जम जाता है​

ठंड बढ़ने पर वुड फ्रॉग के शरीर के बाहर और कोशिकाओं के बीच बर्फ बन जाती है। उसकी सांस और दिल की धड़कन अस्थायी रूप से रुक जाती है।

Credit: iStock/AI Generated Image

​शरीर खुद बनाता है सुरक्षा कवच​

ठंड पड़ने पर वुड फ्रॉग के लिवर से बड़ी मात्रा में ग्लूकोज निकलता है। यह कोशिकाओं को जमने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

Credit: iStock/AI Generated Image

​क्या इसका पूरा शरीर बर्फ बन जाता है?​

पूरी तरह नहीं। शरीर के तरल पदार्थों का कुछ हिस्सा जमता है, जबकि कोशिकाओं के अंदर पानी को जमने से बचाना बेहद जरूरी होता है। यही उसकी जीवित रहने की क्षमता का अहम हिस्सा है।

Credit: iStock/AI Generated Image

​गर्मी लौटते ही फिर शुरू होती है जिंदगी​

तापमान बढ़ने पर बर्फ पिघलती है। वुड फ्रॉग का दिल फिर धड़कने लगता है और धीरे-धीरे उसकी सांस और दूसरी शारीरिक गतिविधियां लौट आती हैं।

Credit: iStock/AI Generated Image

​सर्दी खत्म होने के बाद खाने और प्रजनन की तैयारी​

वसंत आने पर वुड फ्रॉग फिर एक्टिव हो जाता है और अपना भोजन खोजने लगता है। ये मेंढक प्रजनन के लिए पानी वाले जगहों की ओर बढ़ता है।

Credit: iStock/AI Generated Image

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: शक्कर को चीनी क्यों बोलते हैं भारत के लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें