इमरान हाश्मी ने 2 साल से नहीं बदली डाइट, रोज खा रहे इतना सादा खाना, 46 में भी दिखते हैं 26 जैसे यंग

इमरान हाश्मी पिछले 2 साल से हर दिन एक ही तरह की बेहद सिंपल डाइट फॉलो कर रहे हैं। वे रोज एक तरह का खाना खाते हैं और फिटनेस में यंगस्टर्स को भी फेल करते हैं। बता दें कि 46 के होकर भी एक्टर 26 जैसे यंग और फिट नजर आते हैं। चलिए जानते हैं फिटनेस सीक्रेट...

Authored by: विनीतUpdated Nov 15 2025, 14:09 IST
इमरान हाश्मी का फिटनेस सीक्रेटImage Credit : Istock01 / 07

इमरान हाश्मी का फिटनेस सीक्रेट

इमरान हाश्मी का नाम सुनते ही अक्सर उनकी एक्टिंग, डैशिंग पर्सनैलिटी और ग्लैमरस लाइफस्टाइल दिमाग में आता है। मगर जानकर हैरानी होगी कि फिटनेस का उनका सीक्रेट कुछ भी ग्लैमरस नहीं- बल्कि बेहद सिंपल और स्टेडी। पिछले 2 सालों से वे दिन में दो वक्त सिर्फ चिकन कीमा, सलाद और मैश किए शकरकंद खा रहे हैं। और यही मोनो-डाइट उन्हें 46 की उम्र में भी 26-वर्ष जैसा यंग लुक दे रही है।

इमरान की पक्की आदतImage Credit : Istock02 / 07

इमरान की पक्की आदत

इमरान हाश्मी ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने दो सालों से अपनी डाइट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। दोनों मील लंच और डिनर में उनकी प्लेट में चिकन कीमा, सलाद और शकरकंद ही रहता है। यह बहुत साधारण सुनाई देता है, लेकिन इमरान के लिए यह जान-पचाने में आसान और पचाने में हल्का लगता है।

सब्जियों का ताजा सलादImage Credit : Istock03 / 07

सब्जियों का ताजा सलाद

इमरान के सलाद में सिर्फ लेट्यूस नहीं, बल्कि एवोकाडो, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, रॉकेट लीव्स जैसी हाई-न्यूट्रिशन वेजिटेबल्स शामिल होती हैं। यह सिर्फ स्वाद में अलग नहीं है, बल्कि पोषण की दृष्टि से भी संतुलन बनाए रखता है प्रोटीन के साथ फाइबर और विटामिन भी मिलते हैं।

एनर्ज‍ी और हेल्दी कार्ब का स्रोतImage Credit : Istock04 / 07

एनर्ज‍ी और हेल्दी कार्ब का स्रोत

वे दिन में सिर्फ शकरकंद को मैश करके खाते हैं। शकरकंद धीमे पचने वाले कार्ब्स देते हैं, जिससे लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आता। ये उनकी स्टेबल एनर्जी और सिंपल डाइट का एक अहम हिस्सा है।

वेट ट्रेनिंग भी रूटीन का हिस्साImage Credit : Istock05 / 07

वेट ट्रेनिंग भी रूटीन का हिस्सा

सिर्फ खाना ही नहीं, इमरान जिम में भी कमाल करते हैं। उनका वर्कआउट वेट ट्रेनिंग पर फोकस करता है, जिसे वे हफ्ते 2–3 बार करते हैं। इसके अलावा वे हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज और कार्डियो भी शामिल करते हैं। यह सब मिलकर उनकी बॉडी को यंग और टोन में बनाए रखने में मदद करता है।

हफ्ते का खाना तैयारImage Credit : Istock06 / 07

हफ्ते का खाना तैयार

इतनी एकसार डाइट को बनाए रखने के लिए इमरान का कुक एक ही बार में पूरे हफ्ते का खाना बनाकर फ्रिज में स्टोर करता है। यह मील प्रेपिंग उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है, ताकि रोजाना खाने की टेंशन न हो।

मिठाई और चीनी से दूरीImage Credit : Istock07 / 07

मिठाई और चीनी से दूरी

इमरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे रिफाइंड शुगर को बहुत लिमिट में रखते हैं। वे कहते हैं कि उनका यह साधारण, बोरिंग सा स्टेप उन्हें बेहतर ऊर्जा देता है और हेल्दी फिजिक बनाने में मदद करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!