World ORS Day 2026:हर दिन ORS पीना सही है? बोतल भरने से पहले समझें ये 7 बातें​

ORS शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए बनाया गया है। लेकिन इसे रोजाना हेल्दी ड्रिंक समझकर पीना सही नहीं है। जानिए कब ORS लेना फायदेमंद है, कब इसकी जरूरत नहीं और किन बातों का ध्यान रखें।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Jul 29 2026, 09:41 IST
ORS आखिर किसलिए होता है?Image Credit : Canva01 / 07

ORS आखिर किसलिए होता है?

ORS यानी Oral Rehydration Solution शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासकर दस्त या डिहाइड्रेशन के दौरान शरीर से पानी और नमक निकलने पर यह मदद करता है।

क्या रोज ORS पीना जरूरी है?Image Credit : Canva02 / 07

क्या रोज ORS पीना जरूरी है?

नहीं। अगर आप बिल्कुल ठीक हैं और डिहाइड्रेशन नहीं है, तो रोज ORS पीने की जरूरत नहीं होती। इसे सामान्य पानी का रोजाना विकल्प समझना सही नहीं है। इसका इस्तेमाल खास जरूरत के समय रिहाइड्रेशन के लिए किया जाता है।

गर्मी या पसीना आने पर?Image Credit : Canva03 / 07

गर्मी या पसीना आने पर?

बहुत ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरत के हिसाब से ORS उपयोगी हो सकता है। लेकिन सामान्य हल्की गर्मी या रोजमर्रा की प्यास के लिए सादा पानी बेस्ट हो सकता है।

दस्त होने पर ORS क्यों दिया जाता है?Image Credit : Canva04 / 07

दस्त होने पर ORS क्यों दिया जाता है?

दस्त के दौरान शरीर से पानी के साथ सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी कम हो सकते हैं। ORS इन्हें वापस देने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

ORS को जूस या एनर्जी ड्रिंक न समझेंImage Credit : Canva05 / 07

ORS को जूस या एनर्जी ड्रिंक न समझें

ORS का काम शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करना है, न कि रोजाना एनर्जी या स्वाद के लिए पीना। इसलिए इसे अपनी पसंद का हेल्दी ड्रिंक समझकर हर दिन पीते रहना सही आदत नहीं है।

ORS बनाते समय एक गलती न करेंImage Credit : Canva06 / 07

ORS बनाते समय एक गलती न करें

ORS का पैकेट जितनी मात्रा के पानी के लिए बताया गया है, उतने ही साफ पानी में घोलें। कम या ज्यादा पानी मिलाने से घोल का सही संतुलन बिगड़ सकता है। तैयार ORS को लंबे समय तक रखकर न पिएं

कब डॉक्टर से बात करना जरूरी है?Image Credit : Canva07 / 07

कब डॉक्टर से बात करना जरूरी है?

अगर दस्त लगातार बने रहें, मल में खून आए, बहुत ज्यादा कमजोरी हो, व्यक्ति पानी न पी पा रहा हो या डिहाइड्रेशन के संकेत दिखें, तो सिर्फ ORS पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिति में मेडिकल सलाह लेना जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!