55 साल की भाग्यश्री ने इस फल को बताती हैं स्किन के लिए वरदान, खाएंगे तो बुढ़ापे में बनी रहेगी 30 जैसी जवानी

भाग्यश्री आज भले ही 50 की उम्र को पार कर चुकी हैं, लेकिन वह आज भी काफी यंग और फिट दिखती हैं। आपको बता दें कि उनकी त्वचा की चमक और यौवन का राज एक विशेष फल में छिपा है, जिसे वे अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं। आइए जानते हैं इस फल के बारे में...

Authored by: विनीतUpdated Mar 19 2025, 11:08 IST
भागयश्री की जवानी का राजImage Credit : Instagram01 / 06

भागयश्री की जवानी का राज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री, जिन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सबके दिलों में जगह बनाई, आज 55 वर्ष की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, वह एक खास फल को जवानी बनाए रखने के लिए बहुत लाभकारी मानती हैं। यहां जानें कौन सा है ये फल...

ये फल भाग्यश्री की चमतकती त्वचा का राजImage Credit : Instagram02 / 06

ये फल भाग्यश्री की चमतकती त्वचा का राज

भाग्यश्री के अनुसार, सिंघाड़ा, जिसे वॉटर चेस्टनट भी कहा जाता है, उनकी त्वचा के लिए वरदान साबित हुआ है। यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत और त्वचा के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

त्वचा संबंधी फायदेImage Credit : Instagram03 / 06

त्वचा संबंधी फायदे

सिंघाड़ा में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, मैंगनीज, कॉपर और भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। यह पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। इसके अलावा, सिंघाड़ा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं।

कैसे करें सेवनImage Credit : Instagram04 / 06

कैसे करें सेवन

सिंघाड़ा को आप कच्चा खा सकते हैं या हल्का उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। इसे सलाद में शामिल करना या स्नैक्स के रूप में खाना भी एक अच्छा विकल्प है। नियमित रूप से सिंघाड़ा का सेवन करने से त्वचा की नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ दिखती है।

आप भी करें डाइट में शामिलImage Credit : Instagram05 / 06

आप भी करें डाइट में शामिल

भाग्यश्री की जवान और चमकदार त्वचा का राज सिंघाड़ा के नियमित सेवन में छिपा है। अगर आप भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, जवान और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सिंघाड़ा को शामिल करें। यह न केवल आपकी त्वचा के लिए, बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

डिस्क्लेमरImage Credit : Instagram06 / 06

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!