Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपीसोड में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है. सीरियल में अभिरा और अरमान ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन अरमान ने साफ कर दिया है कि वह वापस अभिरा के पास लौटकर नहीं जाएगा. दूसरी तरफ मायरा को पता चल गया है कि अरमान ने अपने दिल की बात अभिरा को कही है और ये बात उसे अपनी दादी विद्या के जरिए पता चली है, जिसके बाद मायरा बड़ा फैसला लेगी. अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. आइए आपको अपकमिंग एपीसोड के बारे में बताते हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि विद्या बडबडा रही होती है कि अरमाना शायद अब अभिरा से शादी कर लेगा और मायरा ये बात सुन लेती है. इसके बाद विद्या मायरा से वादा करती है कि वह अभिरा को उनकी लाइफ में नहीं आने देगी. मायरा अपने में ही कोई होगी.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अलग अलग रो रहे होंगे. अभिरा इस वजह से दुखी है कि अरमान ने उसके पास लौटने के लिए साफ मना कर देता है. दूसरी तरफ अरमान भी अपना दर्द गुस्से में निकालता है.
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अरमान का गुस्सा कृष पर निकलेगा. कृष दादी सा की रिपोर्ट्स पर ध्यान नहीं देता, जिसमें दादी सा को ठीक बताया गया है. ये बात अरमान सबको बताता है और फिर कृष को खूब सुनाता है. इसके बाद अभिरा दादी सा को बताती है कि अब वो जल्द पोद्दार हाऊस से चली जाएगी.
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा को पता चलता है कि अरमान बीते 8 साल से सबसे गुस्से में हैं. तभी दादी सा के फोन पर अभिरा के लिए फोन आता है. मायरा अभिरा को मिलने के लिए बुलाती है और ये सुनकर ही अभिरा खुशी में झूमने लगती है.
इसके बाद कहानी में दिखाया जाएगा कि अभिरा खुशी से पूजा की तैयारी करती है और अरमाना ये देखकर हैरान रहता है. दूसरी तरफ मायरा को लेने मेहर जाती है. इसके बाद सभी लोग घाट तक पहुंच जाते हैं और तब ये रिश्ता क्या कहलाता है कि चारों जेनरेशन को दिखाया जाता है. इस मौके पर अभिरा गायब हो जाती है और सभी लोग उसे तलाश करते हैं.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा घाट पर खूब डांस करेगी और अभिरा के साथ बाकी लेडीज भी डांस करेंगे. तब दादी सा अरमान को भी डांस करने के लिए बोलेगी और अरमान भी अभिरा के साथ डांस करेगा.
इसके बाद आखिर में दिखाया जाएगा कि मायरा मेहर ने साथ घाट तक पहुंच जाएगी और तक नए ड्रामे की शुरुआत होगी. मेहर मायरा को अंदर नहीं आने देती. अब मायरा यहां पर अभिरा को खूब सारी कड़वी बातें बोलेंगी. ये सब कुछ अरमान से छुपकर होगा.