Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: विद्या के घटियापने की अभिरा को लगेगी भनक, मायरा की रिहाई का मिलेगा सबूत

​Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अभिरा मायरा के केस में बिजी है लेकिन अब उसे पता चल जाएगा कि मायरा की कस्टडी के पेपर्स अरमान ने नहीं बनवाए थे।

Authored by: कविताUpdated Apr 22 2026, 10:07 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा के सामने आएगा 8 साल पुराना सच01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा के सामने आएगा 8 साल पुराना सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज नया ड्रामा हो रहा है। सीरियल में अभिरा और अरमान अब मायरा को बचाने में लग गए हैं। अरमान अभिरा को मायरा का केस लौटा चुका है और अभिरा मायरा के केस की स्टडी भी शुरू कर दी है, लेकिन अपकमिंग एपीसोड में कुछ नया होने वाला है। अभिरा के सामने विद्या की घटिया चाल का खुलासा हो जाता है। इतना ही नहीं, कृष का सच भी धीरे धीरे सामने आने लगेंगे। आइए आपको अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होने वाला है? वो बताते हैं।

अभिरा की हालत पर अरमान को आएगा तरसImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अभिरा की हालत पर अरमान को आएगा तरस

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान अब अभिरा के लिए खाना लेकर आएगा। तब अरमान को पता चलेगा कि अभिरा कितनी गरीबी में अपने दिन निकालती है। उसके घर एसी और कूलर तक नहीं है। अभिरा समझ जाएगी कि अरमान उस पर तरस खा रहा है। इस वजह से वह उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहेगी।

अभिरा के घर आएगा पूरा पोद्दार हाउसImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अभिरा के घर आएगा पूरा पोद्दार हाउस

अरमान अभिरा के क्लोज आने की कोशिश करेगा तब ही पोद्दार परिवार के लोग वहां पहुंच जाएंगे। वह अभिरा और मुक्ति के साथ समय बिताने आएंगे। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में विद्या को पता चल जाएगा कि सभी लोग अभिरा से मिलने गए हैं। ये सुनकर ही उसका खून खौल जाएगा।

कृष करेगा नया नाटक04 / 08

कृष करेगा नया नाटक

अब कृष का भी नया नाटक शुरू होगा। कृष बहुत अच्छा बनने की कोशिश करेगा। इसी वजह से वह अभिरा के लिए बहुत कुछ लाएगा, जिससे केस स्टडी करने में उसे आसानी होगी। इसी दौरान वह अपनी पत्नी तान्या को अपना रेजिग्नेशन दे देगा। वह उससे वादा करेगा कि वह अरमान की कंपनी में रिजाइन देकर उसकी कंपनी ज्वाइन करेगा। वह अपने रिश्ते को एक मौका देने की बात करता है।

अभिरा के सामने आएगा 8 साल पुराना सचImage Credit : Jiohotstar05 / 08

अभिरा के सामने आएगा 8 साल पुराना सच

अब अभिरा के आगे 8 साल पुराना सच जाएगा। अरमान दादी सा से अभिरा के घर के बाहर खड़े होकर बात करता है कि कैसे अभिरा ने उसे मायरा की कस्टडी के पेपर्स भेजे थे। ये बात अभिरा सुन लेती है और हैरान रह जाती है क्योंकि विद्या ने उसे बताया था कि अरमान ने मायरा की कस्टडी से पेपर्स बनवाए हैं। इस मौके पर अभिरा विद्या की चाल समझ जाती है।

काजल के सामने आएगा कृष का सचImage Credit : Jiohotstar06 / 08

काजल के सामने आएगा कृष का सच

इन सबके बीच काजल के सामने कृष का सच आ जाएगा। काजल तान्या के मुंह से सुन लेगी कि कृष ने ही मेहर को मायरा की लोकेशन दी थी। तान्या ये बात अरमान और अभिरा को बातना चाहती है लेकिन पहले कृष और फिर काजल उसे मना कर देती है। काजल का कहना होगा कि अगर ये बात अरमान को पता चल गई तो कृष को वो छोड़ेगा नहीं।

अभिरा को मिलेगा मायरा के केस में नया सबूतImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अभिरा को मिलेगा मायरा के केस में नया सबूत

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा को मायरा के केस में नया सबूत मिलेगा। अभिरा को पता चल जाएगा कि जो हेयर बैंड उसे हॉस्टल से मिला था वो मायरा और मुक्ति दोनों का नहीं है। यानी हॉस्टल में मेहर की मौत वाले दिन दोनों के अलावा तीसरी लड़की थी, जो मुक्ति की रूममेट थी। अब अभिरा उसकी तलाश में जुट जाएगी।

अभिरा के हाथ लगेंगे मायरा के कस्टडी पेपर्सImage Credit : Jiohotstar08 / 08

अभिरा के हाथ लगेंगे मायरा के कस्टडी पेपर्स

अभिरा मायरा के केस में फाइलें देख रही होती हैं और तब ही अभिरा के हाथ मायरा की कस्टडी के पेपर्स लग जाते हैं, जिसमें लिखा होता है कि ये पेपर्स अभिरा ने बनवाए हैं। ये चीज देखकर अभिरा हैरान रह जाती है और इसकी तह तक जाने का फैसला लेती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!