Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार हाउस में अभिरा की एंट्री लाएगी भूचाल, माधव करेगा विद्या का पर्दाफाश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा तमाशा होने वाला है। अभिरा की एंट्री पोद्दार हाउस में होने वाली है लेकिन उससे पहले विद्या का सच सबके सामने आ जाएगा। इस वजह से पोद्दार हाउस में भूचाल आएगा।

Authored by: कविताUpdated Apr 28 2026, 08:53 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, अभिरा नहीं माधव लाएगा ट्विस्टImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, अभिरा नहीं माधव लाएगा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा को जेल से बाहर लेकर आ गई है और अब मायरा नई डिमांड रख देगी। अरमान मायरा को अभिरा के साथ जाने की परमिशन दे देता है लेकिन मायरा अरमान और अभिरा दोनों को मांगती है। वो अरमान और अभिरा को एक होने के लिए बोल देती है। मायरा की इस डिमांड पर अरमान शॉक्ड हो जाता है लेकिन अभिरा अपना फैसला लेती है। वो पोद्दार हाउस जाने का फैसला ले लेती है, लेकिन इसमें भी तमाशा होगा। आइए आपको बताते है कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

आर्यन की बीवी देगी मनीषा को झटका02 / 08

आर्यन की बीवी देगी मनीषा को झटका

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आर्यन की पत्नी दिशा मनीषा को झटका देगी। अभिरा और अरमान के पोद्दार हाउस आने की खुशी में सब खुश है और कावेरी खुद सारे तैयारियां देखती हैं लेकिन दिशा सब कुछ अपने हाथ से करती है। तब मनीषा आर्यन को समझाती है कि वह दिशा को समझाए और अपने करियर पर फोकस करे।

अभिरा को खूब सुनाएगी विद्याImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अभिरा को खूब सुनाएगी विद्या

अभिरा और अरमान पोद्दार हाउस पहुंच जाएंगे और कावेरी पोद्दार दोनों को आरती करेगी, लेकिन जैसे ही वो मुक्ति को टीका लगाने लगेगी, तो विद्या आकर कावेरी का हाथ पकड़ लेगी। वह साफ कहेगी कि मुक्ति यहां नहीं रहेगी। उसे सब समझाएंगे, लेकिन विद्या किसी की नहीं सुनेगी। वह अभिरा को खूब सुनाएगी। वह मुक्ति को लालची कहेगी। अभिरा के लिए कहेगी कि उसे परिवार, पति और बच्चों की चिंता नहीं है।

विद्या का पर्दाफाश करेगा माधवImage Credit : Jiohotstar04 / 08

विद्या का पर्दाफाश करेगा माधव

विद्या की बकवास माधव बर्दाश्त नहीं कर पाता और मुक्ति को टीका लगा देता है। इसके बाद माधव सीधा अभिरा से सवाल करता है कि उसने अरमान को मायरा की कस्टडी के पेपर्स क्यों भेजे। तब अभिरा बताती है कि उसने कस्टडी के पेपर्स नहीं भेजे। ये सुनकर सब लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद माधव सबको बताता है कि कैसे विद्या ने अभिरा को अरमान और मायरा से दूर किया। वह चाल पर चाल चलती गई।

विद्या का सच जान अरमान को लगेगा सदमाImage Credit : Jiohotstar05 / 08

विद्या का सच जान अरमान को लगेगा सदमा

विद्या का सच जान सबसे बड़ा झटका अरमान को लगेगा। अरमान अपने पिता माधव की बात पर विश्वास नहीं करेगा। इतना ही नहीं, कावेरी पोद्दार भी अपने बेटे माधव की बात पर विश्वास नहीं करेगी। अरमान तो सच सुनकर लड़खड़ा जाएगा। तब अभिरा और मायरा उसे संभालेंगे।

विद्या कबूलेगी अपना गुनाहImage Credit : Jiohotstar06 / 08

विद्या कबूलेगी अपना गुनाह

अब सबकी बातें सुनकर विद्या भी अपना सच बोल देगी, लेकिन उसे एक परसेंट भी पछतावा नहीं होगा। वह बार बार कहेगी कि उसने अपने बेटे अरमान के लिए ये सब किया है। वह अरमान और मायरा को सेफ रखना चाहती है। विद्या की बातें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है।

विद्या पर फूटेगा कावेरी पोद्दार का गुस्साImage Credit : Jiohotstar07 / 08

विद्या पर फूटेगा कावेरी पोद्दार का गुस्सा

अब विद्या पर कावेरी पोद्दार का गुस्सा फूटेगा। कावेरी पोद्दार उसे बताएगी कि कैसे विद्या ने सिर्फ अरमान को मां का प्यार नहीं जिम्मेदारियां दी है। कावेरी पोद्दार विद्या को सच का आइना दिखाएगी। वह उसे भर-भरकर सुनाएगी। इस मौके पर वह अपनी सास कावेरी से भी बहस करने की कोशिश करेगी, लेकिन कावेरी उसे शांत करवा देगी।

yrkkh (8)Image Credit : Jiohotstar08 / 08

yrkkh (8)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!