बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को रिलीज हुए एक दिन हो गया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके बाद इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की टॉप ओपनर मूवीज की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फिल्म को लिस्ट में ये नंबर मिला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर...
फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) लिस्ट में पहले नंबर पर है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 36.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कियारा और कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बमाई है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 14.11 करोड़ रुपये रहा है।
तीसरे नंबर पर फिल्म लव आज कल (Love Aaj Kal) का नाम है। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) लिस्ट में चौथे नंबर पर है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा था।
5वें नंबर पर फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) का का नाम है। इस फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई 9.10 करोड़ रुपये रही थी।
फिल्म लुका छुपी (Luka Chuppi) ने ओपनिंग डे पर 8.01 करोड़ रुपये कमाे थे। फिल्म को लिस्ट में छठे स्थान पर जगह मिली है।
अब फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।