TRP Report Week 16: अनुपमा को रौंदकर आगे निकली गंगा माई की बेटियां, पाताल में समाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग

​TRP Report Week 16: बार्क ने टॉप सीरियल्स की रेटिंग बात दी है। इस बार भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टॉप पर रहा है लेकिन टॉप पांच में काफी बदलाव हुए हैं। आइए आपको टॉप शोज के नाम बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 30 2026, 13:08 IST
16वें हफ्ते टीआरपी में आया जबरदस्त बदलावImage Credit : Instagram01 / 06

16वें हफ्ते टीआरपी में आया जबरदस्त बदलाव

TRP Report Week 16: टीवी की दुनिया में टीआरपी पर हर किसी की नजर होती है और बार्क की तरफ से हर हफ्ते टॉप 10 शोज के नाम बताए जाते हैं। साल 2026 के 16वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से कोई भी पहले नंबर की गद्दी नहीं छीन पाया है लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है। इस शो की रेटिंग में काफी ज्यादा गिरावट आई है। आइए आपको सबसे पहले टॉप 5 टीवी शोज के नाम बताते हैं, जिसमें अनुपमा की हालत भी ठीक नहीं है

किंग बना क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 Image Credit : Instagram02 / 06

किंग बना क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी का किंग बन गया है। ये शो लगातार पहले नंबर की गद्दी को अपने नाम कर रहा है और इस हफ्ते भी शो टॉप पर रहा। हालांकि, शो की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते शो को 1.8 रेटिंग मिली है।

​दूसरे नंबर पर वसुधाImage Credit : Instagram03 / 06

​दूसरे नंबर पर वसुधा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वसुधा है। जी टीवी का ये शो टॉप पांच में लगातार जगह बना रहा है। बीते हफ्ते शो थोड़ा पिछड़ा था लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही वसुधा ने कमबैक कर लिया है। इस बार शो की रेटिंग 1.7 रही है।

गंगा माई की बेटियां की धांसू वापसीImage Credit : Instagram04 / 06

गंगा माई की बेटियां की धांसू वापसी

गंगा माई की बेटियां भी लोगों का ध्यान खींच रही है। टीआरपी की लिस्ट में ये सीरियल तीसरे नंबर पर रहा है। इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.7 रही है। ये शो भी जीटीवी का ही है।

चौथे नंबर पर अनुपमा Image Credit : Instagram05 / 06

चौथे नंबर पर अनुपमा

टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा चौथे नंबर पर पहुंच गया है। रुपाली गांगुली के शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.6 रही है। सीरियल की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स ने कहानी में श्रुति की एंट्री करवाई है। अब देखना होगा कि श्रुति और अनुपमा में क्या क्या कलेश होते हैं।

पांचवें नंबर पर तुम से तुम तकImage Credit : Instagram06 / 06

पांचवें नंबर पर तुम से तुम तक

सीरियल तुम से तुम तक ने एक बार फिर टॉप पांच में धांसू एंट्री कर ली है। बीते हफ्ते ये शो टॉप 5 से बाहर था। इस हफ्ते ये पांचवें नंबर पर रहा है। इस बार सीरियल की रेटिंग 1.6 रही है

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!