TRP List Week 12: टीवी शोज का टीआरपी लिस्ट में ऊपर-नीचे होना लगा ही रहता है। कभी किसी की रेटिंग खराब हो जाती है तो कभी कोई शो अपनी रेटिंग के कारण ही नंबर 1 पर पहुंच जाता है। हर बार की तरह साल 2024 के 12वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा ने नंबर 1 पर ही जगह बनाई हुई है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे नंबर पर दिखाई दिया। इसके अलावा 'झनक' की परफॉर्मेंस इस सप्ताह भी लाजवाब रही। शो ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को ओवरटेक कर दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने बार्क टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से नंबर 1 पर जगह बनाई है। शो को इस सप्ताह 2.7 रेटिंग हासिल हुई है।
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने फिर से दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। शो को इस सप्ताह 2.3 रेटिंग से हासिल हुई है।
हिबा नवाब स्टारर 'झनक' ने भी टीआरपी लिस्ट में अच्छा परफॉर्म किया है। शो को इस सप्ताह 2.2 रेटिंग मिली है। बता दें कि इसने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को करारी मात दी है।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस सप्ताह 2.1 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर दिखाई दिया। इन दिनों शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं।
दिलीप जोशी स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी रेटिंग पहले के मुकाबले काफी गिर गई है। शो को इस सप्ताह मात्र 1.7 रेटिंग ही मिली है।
राम यशवर्धन स्टारर 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' ने 1.7 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर जगह बनाई है। बता दें कि पहले के मुकाबले इस शो की रेटिंग भी काफी गिर गई है।