​तृप्ति डिमरी के जबड़े से निकाली आशिकी 3, इन मासूम हसीनाओं को करते कास्ट तो नहीं बंद करनी पड़ती फिल्म​

अनुराग बसु की अपकमिंग आशिकी 3 फिल्म तृप्ति डिमरी ठंडे बस्ते में चली गई है। अभी अभी खबर सामने आई है कि तृप्ति डिमरी को फिल्म से हटाया गया है। हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आशिकी 3 के लिए परफेक्ट होती।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jan 8 2025, 18:57 IST
आशिकी 3 में खूब जचती ये हसीनाएं Image Credit : Social Media01 / 07

आशिकी 3 में खूब जचती ये हसीनाएं

मोस्ट अवेटेड फिल्म आशिकी 3 ठंडे बस्ते में चली गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने इसे बंद करने का मन बना लिया है। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को बताया जा रहा है जो अपनी बोल्ड इमेज के चलते फिल्म से निकाली गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि तृप्ति से बेहतर इस फिल्म में और किस एक्ट्रेस को लिया जा सकता था।

तृप्ति के हाथ से निकली आशिकी 3 Image Credit : Social Media02 / 07

तृप्ति के हाथ से निकली आशिकी 3

खबर सामने आई है कि तृप्ति डिमरी को आशिकी 3 से निकाल दिया गया है। जिसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। बताया जा रहा है कि तृप्ति इस रोल के लिए फिट नहीं बैठ रही थी जिस वजह से उन्हें फिल्म से हटा दिया गया;।

मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur) Image Credit : Social Media03 / 07

मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur)

मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस है। वह अपनी फिल्मों में ऐसा जादू चलाती है कि हर कोई उनकी मासूम अदाओं को देखता रह जाता है। मृणाल ठाकुर आशिकी 3 करती तो छा जाती।

रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) Image Credit : Social Media04 / 07

रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna)

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मँदाना इन दिनों हिट पर हिट फिल्में दे रही है। एक्ट्रेस की इमेज एक मासूम एक्ट्रेस के रूप में बनी हुई है। वह पहले भी कई लव स्टोरी का हिस्सा रह चुकी हैं। राश्मिका इस रोल में फिट बैठती।

कृति सेनन ( Kriti Sanon) Image Credit : Social Media05 / 07

कृति सेनन ( Kriti Sanon)

कृति सेनन बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस है वह बैक टू बैक फिल्में कर रही है। कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों अगर आशिकी 3 में कास्ट होते तो फिल्म हिट हो सकती थी।

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) Image Credit : Social Media06 / 07

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)

आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान डाल देती है। वह मासूम लड़की के रोल में एकदम फिट बैठती। आलिया भट्ट पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ काम करती तो फिल्म देखने का मजा डबल हो सकता था।

श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) 07 / 07

श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor )

श्रद्धा कपूर आशिकी 2 में नजर आई थी और ये फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इसके बाद फैंस श्रद्धा को ही आशिकी 3 में देखना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी जचती।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!