Top 7 TV Gossips: मां बनने के 6 महीने बाद TV पर लौटेंगी देवोलीना, जिम में उर्फी जावेद के पैर पर गिरी रॉड

Top 7 TV Gossips 5 June, 2025: टीवी की दुनिया रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। जहां एक तरफ देवोलीना भट्टाचार्जी को कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं जिम में वर्कआउट करने गईं उर्फी जावेद के पैरों पर रॉड गिर गई।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 5 2025, 16:39 IST
5 जून से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

5 जून से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 5 June, 2025: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी खबरों से भरा रहता है। उर्फी जावेद से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे कई टीवी स्टार्स आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां एक तरफ देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं तो वहीं दूसरी ओर जिम में वर्कआउट करने गईं उर्फी जावेद के साथ हादसा हो गया। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन खबरों पर-

परिवार संग पेरिस में एंजॉय कर रहे हैं राहुल वैद्यImage Credit : Instagram02 / 08

परिवार संग पेरिस में एंजॉय कर रहे हैं राहुल वैद्य

​राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पत्नी दिशा परमार और बेटी नव्या के साथ पेरिस में एंजॉय करते नजर आए। दोनों ने आइफिल टावर के सामने जमकर पोज दिया।​

कविता कौशिक ने दी विभु राघव को श्रद्धांजलिImage Credit : Instagram03 / 08

कविता कौशिक ने दी विभु राघव को श्रद्धांजलि

​टीवी एक्ट्रेस कविता कौशक के हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है, जिसका नाम 'शुक्रान' है। इस प्रोजेक्ट को कविता कौशिक ने अपने दोस्त और टीवी एक्टर विभु राघव को डेडिकेट किया। बता दें कि विभु राघव ने बीते 2 जून को इस दुनिया को अलविदा कहा।​

रेड साड़ी में खूबसूरत लगीं रुपाली गांगुलीImage Credit : Instagram04 / 08

रेड साड़ी में खूबसूरत लगीं रुपाली गांगुली

​रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह रेड साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लगीं। रुपाली गांगुली की मुस्कान ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया है।​

'बिग बॉस 19' में नजर आना चाहते हैं शीजान खानImage Credit : Instagram05 / 08

'बिग बॉस 19' में नजर आना चाहते हैं शीजान खान

​शीजान खान ने हाल ही में टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान बताया कि अगर उन्हें बिग बॉस 19 का ऑफर मिला तो वह इसपर जरूर विचार करेंगे। एक्टर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि लोग मेरी आवाज सुनें, क्योंकि मेरे अपने विचार हैं। अभी तक लोग मुझे मेरे किरदार की वजह से जानते हैं। लेकिन उन्हें जानना चाहिए कि शीजान की अपनी आवाज है।"​

ऐन मौके पर इवेंट से बाहर किया गया मुनव्वर फारूकी का नामImage Credit : Instagram06 / 08

ऐन मौके पर इवेंट से बाहर किया गया मुनव्वर फारूकी का नाम

​'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी मुंबई के बांद्रा में आयोजित हुए इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे, जो कि 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर आधारित था। लेकिन ऐन मौके पर मेहमानों की लिस्ट से मुनव्वर फारूकी का नाम हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल ने धमकी दी थी कि अगर इवेंट में मुनव्वर फारूकी आते हैं तो वे लोग प्रोटेस्ट करेंगे।​

'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेखImage Credit : Instagram07 / 08

'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख

​कलर्स टीवी पर जल्द ही 'पति पत्नी और पंगा' दस्तक देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही पति शाहनवाज शेख के साथ शो का हिस्सा बनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है।​

उर्फी जावेद के पैर पर गिरी रॉडImage Credit : Instagram08 / 08

उर्फी जावेद के पैर पर गिरी रॉड

​टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद जिम में वर्कआउट के दौरान चोटिल हो गईं। दरअसल, उर्फी जावेद के पैर पर रॉड गिल गई, जिससे उनका पैर छिल गया। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!