CEO और COO में क्या अंतर है, कौन सा पद होता है बड़ा, जानें इनके काम

What Is The Difference Between CEO And COO Of A Company: सीईओ औऱ सीओओ इन दोनों शब्दों से आप सभी लोग वाकिफ होगे। किसी भी बड़ी कंपनी को सफलतापूर्वक चलाने के लिए अलग-अलग स्तर पर कई अधिकारियों की जरूरत होती है। इनमें सीईओ और सीओओ सबसे प्रमुख पदों में शामिल हैं। यह दोनों कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं, लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां और काम करने का तरीका अलग होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि CEO और COO में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: Aditya SinghUpdated Aug 12 2026, 13:14 IST
CEO और COO में क्या अंतर हैImage Credit : Istock01 / 07

CEO और COO में क्या अंतर है

सीईओ और सीओओ दोनों पदों के बारे में आप लोग जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी के सीईओ और सीओओ में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

CEO का फुलफॉर्म क्या होता हैImage Credit : Istock02 / 07

CEO का फुलफॉर्म क्या होता है

बता दें CEO का पूरा नाम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है। आमतौर पर यह कंपनी का सबसे बड़ा कार्यकारी पद माना जाता है।

COO का फुलफॉर्म क्या होता हैImage Credit : Istock03 / 07

COO का फुलफॉर्म क्या होता है

वहीं COO का फुलफॉर्म चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer) यानी मुख्य परिचालन अधिकारी होता है। COO का मुख्य कार्य कंपनी के रोजमर्रा के संचालन को सुचारू और प्रभावी बनाए रखना होता है।

इन लोगों का प्रतिनिधित्वImage Credit : Istock04 / 07

इन लोगों का प्रतिनिधित्व

एक सीईओ कंपनी के प्रदर्शन के लिए उच्च स्तर पर जवाबदेह होता है। वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, निवेशकों, कर्मचारियों और अन्य प्रमुख लोगों के सामने कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सीईओ और सीओओ का कार्य क्या होता हैImage Credit : Istock05 / 07

सीईओ और सीओओ का कार्य क्या होता है

सीईओ मुख्य रूप से कंपनी की दिशा, रणनीति, नेतृत्व और बड़े कारोबारी फैसलों पर ध्यान देता है। वहीं सीओओ का मुख्य फोकस दैनिक संचालन, कार्यप्रणाली और रणनीति को लागू करने पर होता है।

आसान भाषा में समझेंImage Credit : Istock06 / 07

आसान भाषा में समझें

आसान भाषा में कहें तो कुल मिलाकर सीईओ कंपनी का विजन और दिशा तय करने वाला प्रमुख अधिकारी होता है।

सीओओ का कामImage Credit : Istock07 / 07

सीओओ का काम

जबकि सीओओ उस दिशा को व्यावहारिक रूप से लागू कराने और कंपनी के संचालन को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!