​सचिन की लाडली का नया अंदाज देखते रह जाएंगे, लेटेस्ट फोटोशूट में लहंगा-गाउन पहना ऐसी लगीं सारा तेंदुलकर​

सारा तेंदुलकर के फैशनेबल लुक्स सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक शूट के लिए सारा ने लहंगा से लेकर वाइट गाउन, बनारसी साड़ी वाले लुक्स फ्लॉन्ट किए।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 12 2026, 12:31 IST
सारा तेंदुलकर की अदाएंImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar01 / 07

सारा तेंदुलकर की अदाएं

हाल ही में सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में सारा का मॉडर्न ब्राइडल लुक काफी क्लासिक लग रहा है। मिरर वर्क लहंगा से लेकर वाइट गाउन, साड़ी वाले लुक्स सारा पर काफी सूट कर रहे हैं।

साड़ी कॉर्सेटImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar02 / 07

साड़ी कॉर्सेट

सारा ने एक लुक में खास पेस्टल पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी को हाल्फ ड्रेपिंग के साथ पहना था। इस साड़ी को कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर अप किया गया था।

ज्वेलरी भी क्लासिकImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar03 / 07

ज्वेलरी भी क्लासिक

कॉर्सेट साड़ी के साथ सारा ने बहुत ही बेशकीमती और रॉयल लुक वाला डायमंड पर्ल नेकलेस पहना हुआ था। इस लुक में उनका आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप और हेयर सब परफेक्ट लगा।

मिरर वर्क लहंगा Image Credit : Instagram/Sara Tendulkar04 / 07

मिरर वर्क लहंगा

पेस्टल शेड का ये मिरर वर्क लहंगा भी सारा की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। इस लहंगे के साथ वाली शॉर्ट कुर्ती और दुपट्टे का लुक काफी ट्रेंडी है।

हेड पीस ने बटोरी लाइमलाइटImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar05 / 07

हेड पीस ने बटोरी लाइमलाइट

इस लहंगे के साथ सारा ने मैसी लुक वाला बन और सिर पर माटापट्टी फ्लॉन्ट की थी। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ इस लुक को मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट कहा जा सकता है।

कॉकटेल लुकImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar06 / 07

कॉकटेल लुक

गोल्डन और ग्रीन के क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन वाला ये फिशकट गाउन कॉकटेल पार्टीज के लिए बेस्ट है।

मॉडर्न प्रिंसेसImage Credit : Instagram/Sara Tendulkar07 / 07

मॉडर्न प्रिंसेस

सारा का ये वाला साटन गाउन और मस्टर्ड कलर की केप वाला लुक तो एकदम ही ड्रीमी लग रहा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!