बॉलीवुड

'कुछ लोग खुद को क्रिटिक समझने लगे हैं' Ramayana के VFX की हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 12, 2026, 01:43 PM IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के VFX को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। अब एक्टर ने इस ट्रोलिंग का रणबीर कपूर ने जवाब दिया है।

Image

रणबीर कपूर ने कही ये बात (Image Source: AI)

Ranbir Kapoor on Ramayana VFX: 'रामायण' (Ramayana) इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, लेकिन इसके VFX को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद कुछ लोगों ने CGI और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के VFX की तुलना दूसरी फिल्मों से भी की। ऐसे में अब फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी क्या राय रखी है।

रणबीर कपूर ने दिया ये रिएक्शन

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर कपूर का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। Collider से बातचीत में निर्देशक नितेश तिवारी ने रामायण को स्क्रीन पर उतारने में लगे काम के पैमाने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि टीम अभी फिनिशिंग टच देने में जुटी हुई है और कुछ वीएफएक्स सीक्वेंस पूरे करने में करीब तीन साल लग गए हैं। इसी बीच रणबीर कपूर ने भी रामायण के वीएफएक्स पर हो रही आलोचना पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में एक नया ट्रेंड चला है। ऑनलाइन बहुत सारे लोग खुद को सीजी क्रिटिक समझने लगे हैं। ट्रेलर देखते ही आलोचना शुरू कर देते हैं कि ये ठीक नहीं है या अधूरा लग रहा है। मुझे लगता है लोग अब ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, खासकर एआई के आने के बाद। सबको दिलचस्पी हो गई है कि सीजी कितना अच्छा है और फिल्म रिलीज होने पर कैसा दिखेगा। कभी-कभी ये मजेदार भी लगता है। क्योंकि जो लोग सीजी बनाने की प्रक्रिया नहीं जानते, वो सोचते हैं कि किसी ने बस एआई से कुछ बनाकर छोड़ दिया। असल में एक्टर्स सालों तक घंटों-घंटों काम करते हैं। मैंने खुद देखा है कि नितेश सर और नमित इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही वीएफएक्स कॉल पर बैठे रहते हैं, आसमान का रंग तक सही करने की कोशिश में।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही 'रामायण' (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। उनके साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता और यश (Yash) रावण के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है और इसे बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट इंडिया में 8 नवंबर को रिलीज होगा। दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article