Top 7 TV Gossips 11 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी से लेकर ईशा सिंह तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ ईशा सिंह और शालीन भनोट ने एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक मल्हान ने असम में हनुमान मंदिर बनाने के लिए पहला कदम उठा लिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की 7 बड़ी खबरों पर-
अभिषेक मल्हान ने असम में आई बाढ़ के बीच वहां हनुमान मंदिर बनाने का फैसला किया था। खास बात तो यह है कि अभिषेक मल्हान ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। यू-ट्यूबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूजा पाठ के बाद निर्माण कार्य शुरू करते दिखे। अभिषेक मल्हान ने पोस्ट में लिखा, "बजरंग बली ने मुझे ये सौभाग्य दिया कि मैं हनुमान मंदिर के निर्माण में अपना छोटा सा योगदान दे सकूं। एक गर्वित हिंदू होने के नाते ये एहसास शब्दों से परे है।"
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह और शालीन भनोट ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि दोनों एक साथ शो 'बेकाबू' में नजर आए थे। यहां तक कि उनकी डेटिंग की अटकलें भी लगी थीं। लेकिन अब उनकी दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है।
मुनव्वर फारूकी ने मेहजबीन कोटवाला के जन्मदिन पर उनपर खूब प्यार लुटाया। मुनव्वर ने अपनी पत्नी की फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बहुत खूबसूरत और उससे भी ज्यादा खूबसूरत इंसान। दिमाग का सुकून और घर की सेठानी। मेरी जिंदगी की शाइनिंग स्टार। जन्मदिन की शुभकामनाएं क्वीन मेह्ज।"
'बिग बॉस 20' से फैजल शेख का नाम जुड़ा था। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगे। लेकिन अब खुद ही मिस्टर फैजू ने कैमरे के सामने इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह 'बिग बॉस 20' में शामिल नहीं होंगे। उनके साथ-साथ जन्नत जुबैर द्वारा भी शो ठुकराने की बात सामने आ रही है।
अर्जुन बिजलानी ने टेली टॉक संग खास बातचीत में 'बिग बॉस 20' पर चुप्पी तोड़ी। जहां उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने कहा कि वह उन्हें बिग बॉस में नहीं जाने देना चाहतीं। वहीं एक्टर ने कहा, "अभी देखो यार क्या होता है। बीवी ने तो जवाब दे दिया है। पहले ही एक शो में जा चुका हूं 45 दिन तो इतना रोना-धोना हुआ। भगवान की दया से मैंने वो शो जीता था। लेकिन ये बहुत मुश्किल है कि इतने दिन परिवार को छोड़कर आप अंदर रहो। लेकिन काम तो करना ही है और हम सब को अपना घर चलाना है।"
मशहूर रेस्लर और 'नच बलिए 9' की कंटेस्टेंट रह चुकीं बबीता फोगाट ने बेटी को जन्म दिया है। बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, "महादेव की कृपा देखिए, आज शिवरात्री के पवित्र दिन पर मेरे जीवन में नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली ये खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह एहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।"
मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह एक रियलिटी शो के साथ टीवी पर कदम रखेंगे, जिसमें वह बतौर होस्ट नजर आएंगे। इस शो का नाम है 'द रोहित शर्मा शो', जो कि सितंबर 2026 में रिलीज होगा।