Top 7 TV Gossips: 'नागिन 7' पर जून तक लग जाएगा ताला, धूम धड़ाके से हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शावर

Top 7 TV Gossips 5 April, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' पर जून तक ताला लग सकता है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 5 2026, 20:40 IST
5 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

5 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 5 April, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के बहुत से सितारे आज लाइमलाइट बटोर रहे हैं, जिसमें सुरभि ज्योति, दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर ईशा सिंह तक शामिल हैं। जहां एक तरफ दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' पर जून तक ताला लग सकता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन 7 बड़ी खबरों पर-

नए शो में दिखेंगे ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरियाImage Credit : Instagram02 / 08

नए शो में दिखेंगे ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया

​टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया जल्द ही नए टीवी शो में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'जूही मुई' होगा। ये शो कलर्स पर रिलीज होगा, हालांकि आईपीएल के बाद दर्शक इसका लुत्फ उठा पाएंगे।​

पूल में चिल करती दिखीं जैस्मिन भसीनImage Credit : Instagram03 / 08

पूल में चिल करती दिखीं जैस्मिन भसीन

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपनी मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आईं। उनका अंदाज देखने लायक रहा।​

'तारा' पर जल्द लगेगा तालाImage Credit : Instagram04 / 08

'तारा' पर जल्द लगेगा ताला

​स्टार प्लस के सीरियल 'तारा' सीरियल पर जल्द ही ताला लगने वाला है। सीरियल की गिरती टीआरपी देख मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। शो पर जून तक ताला लग जाएगा।​

जुड़वा बच्चों की अफवाह पर सुरभि ज्योति ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram05 / 08

जुड़वा बच्चों की अफवाह पर सुरभि ज्योति ने तोड़ी चुप्पी

​सुरभि ज्योति ने जुड़वा बच्चों की अफवाहों के बीच पोस्ट शेयर कर सच जाहिर किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, "नहीं, मैं जुड़वा बच्चों से गर्भवती नहीं हूं।"​

धूम-धड़ाके से हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शावरImage Credit : Instagram06 / 08

धूम-धड़ाके से हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शावर

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का धूम-धड़ाके से बेबी शावर हुआ। उनके बेबी शावर में परिवार और खास दोस्तों के साथ-साथ एकता कपूर, शिरीन मिर्जा और रुहानिका धवन जैसे कई टीवी स्टार्स भी नजर आए।​

क्रिजैन बैरेटो ने कराया खूबसूरत फोटोशूटImage Credit : Instagram07 / 08

क्रिजैन बैरेटो ने कराया खूबसूरत फोटोशूट

​'इश्कबाज' फेम क्रिजैन बैरेटो जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति नाथन करमचंदानी के साथ खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। फोटोज में वह बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही।​

जून में 'नागिन 7' पर लगेगा तालाImage Credit : Instagram08 / 08

जून में 'नागिन 7' पर लगेगा ताला

​'नागिन 7' के बंद होने की खबरों के बीच एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जून तक इस शो पर ताला लग जाएगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!