Top 7 TV Gossips: अब्दु के बाद अब इस स्टार ने लिया 'लाफ्टर शेफ 2' से ब्रेक, नेशनल TV पर फूट-फूटकर रोईं रुबीना

Top 7 TV Gossips 27 March, 20205: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां हिना खान ने संजय दत्त संग हुई मुलाकात का किस्सा साझा किया है। वहीं दूसरी ओर 'लाफ्टर शेफ 2' से अब एक और स्टार ने ब्रेक ले लिया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 27 2025, 15:56 IST
27 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

27 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 27 March, 20205: टीवी पर रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरें देखने को मिल रही हैं। रुबीना दिलैक से लेकर हिना खान और राहुल वैद्य जैसे कई बड़े सितारे चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ रुबीना दिलैक 'लाफ्टर सेफ 2' में कुकिंग बैटल के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं दूसरी ओर हिना खान ने संजय दत्त के साथ हुई मुलाकात का किस्सा साझा किया है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं।

शीजान खान के हाथ लगा रवि दुबे-सरगुन मेहता का शोImage Credit : Instagram02 / 08

शीजान खान के हाथ लगा रवि दुबे-सरगुन मेहता का शो

शीजान खान के हाथ हाल ही में रवि दुबे-सरगुन मेहता का नया शो लगा है। उन्होंने 'तुझसे है आशिकी' में एंट्री की है, जिससे जुड़ा पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करण-तेजस्वी की शादी के लिए बेताब हैं एक्ट्रेस के मम्मी-पापाImage Credit : Instagram03 / 08

करण-तेजस्वी की शादी के लिए बेताब हैं एक्ट्रेस के मम्मी-पापा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी के लिए फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस के मम्मी-पापा भी बेताब हैं। खुद एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा, "मैं आधा घंटा बैठा हूं अंकल आंटी के साथ। वो कहते हैं कि ले जा लड़की ले जा।"

अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह के नए गाने का पोस्टर हुआ रिलीजImage Credit : Instagram04 / 08

अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह के नए गाने का पोस्टर हुआ रिलीज

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जल्द ही नए गाने में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'काला शा काला' है। खास बात तो यह है कि इस गाने का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों का लुक देखने लायक है।

चुम दरांग को मिला पुरस्कार तो खुशी से झूम उठीं शिल्पा शिरोडकरImage Credit : Instagram05 / 08

चुम दरांग को मिला पुरस्कार तो खुशी से झूम उठीं शिल्पा शिरोडकर

बॉलीवुड और टीवी में धूम मचाने वाली चुम दरांग को 'द रेडियो सिटी मुंबई आईकन अवॉर्ड्स 2025' में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चुम दरांग की इस उपलब्धि में खुश होते हुए शिल्पा शिरोडकर ने उनपर खूब प्यार लुटाया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, "तुम्हारे ऊपर बहुत-बहुत गर्व है।"

'लाफ्टर शेफ 2' में रो पड़ीं रुबीना दिलैकImage Credit : Instagram06 / 08

'लाफ्टर शेफ 2' में रो पड़ीं रुबीना दिलैक

'लाफ्टर शेफ 2' में रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे के बीच कुकिंग बैटल हुई थी। बाकी कंटेस्टेंट्स को भी दो टीम में बांटा गया था। लेकिन रुबीना दिलैक टास्क के दौरान अपने टीममेट से परेशान हो गईं, क्योंकि उन्होंने कुकिंग में कुछ खास प्रयास नहीं दिखाए। ऐसे में हताश होकर रुबीना दिलैक बीच चैलेंज में ही रो पड़ीं। उन्होंने कहा, "कुकिंग केवल रेसिपी से जुड़ी नहीं है। ये पैशन और टीमवर्क पर भी आधारित है। मैं हमेशा मजबूत रही हूं, लेकिन इस बार मैं अकेली पड़ रही हूं।"

हिना खान ने बताया संजय दत्त संग मुलाकात का किस्साImage Credit : Instagram07 / 08

हिना खान ने बताया संजय दत्त संग मुलाकात का किस्सा

हिना खान ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में संजय दत्त से हुई मुलाकात का किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी एक पोस्ट में कैंसर बैटल के दौरान संजय दत्त के जज्बे की तारीफ की थी। इसपर संजय दत्त ने उन्हें शुक्रिया कहा और मुलाकात के लिए भी बुलाया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अगले दिन उनसे मिली। वो कहीं शूटिंग कर रहे थे। हमने अपने-अपने सफर के बारे में चर्चा की। बातचीत में वो बार-बार कहते रहे कि याद रखना कि कुछ नहीं है ये, कोई कैंसर नहीं है।"

अब्दु रोजिक के बाद अब इस शख्स ने लिया 'लाफ्टर शेफ 2' से ब्रेकImage Credit : Instagram08 / 08

अब्दु रोजिक के बाद अब इस शख्स ने लिया 'लाफ्टर शेफ 2' से ब्रेक

अब्दु रोजिक के बाद अब राहुल वैद्य ने 'लाफ्टर शेफ 2' से ब्रेक लिया है। दरअसल, वह परिवार के साथ मसूरी घूमने गए हैं, जिससे जुड़ी फोटोज और वीडियोज भी राहुल वैद्य लगातार शेयर कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!