जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, एक खिलाड़ी की वापसी

India Playing 11 vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई 2026 से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (IND vs ZIM T20I Series 2026) का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। भारतीय टी20 टीम लगातार अपने तीसरे विदेशी दौरे पर टी20 सीरीज खेलने जा रही है। सबसे पहले उसे आयरलैंड में 0-2 से हार मिली, फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई और अब जिम्बाब्वे में उम्मीद की जा रही है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम वापसी करेगी। इसके लिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन ये देखना दिलचस्प रहेगा।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Jul 22 2026, 14:38 IST
भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 में कैसी होगी भारतीय प्लेइंग-11Image Credit : AP01 / 07

भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 में कैसी होगी भारतीय प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे की टीम ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतना भी शामिल है। ऐसे में टीम इंडिया जिम्बाब्वे को उसके घर में हल्के में नहीं ले सकती है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई (गुरुवार) को होने वाले पहले टी20 मैच में कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग-11, यहां जानते हैं।

पहले टी20 में कौन होंगे भारतीय ओपनर्सImage Credit : AP02 / 07

पहले टी20 में कौन होंगे भारतीय ओपनर्स

भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के कंधों पर हो सकती है। इंग्लैंड में खेली गई अपनी डेब्यू सीरीज में वैभव का बल्ला नहीं गरजा था लेकिन जिम्बाब्वे की पिचों पर उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।

तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाजImage Credit : AP03 / 07

तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाज

भारतीय बैटिंग ऑर्डर में तीसरे नंबर पर उतरेंगे टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, जबकि चौथे पायदान पर पिच पर आएंगे भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जिनका खुद का फॉर्म तो टी20 और वनडे में लाजवाब दिखा है, हालांकि अब तक वो अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 में जीत दिलाने में सफल नहीं हुए हैं।

पांचवें और छठे नंबर पर कौन खेलेगा, किसकी होगी वापसीImage Credit : AP/X04 / 07

पांचवें और छठे नंबर पर कौन खेलेगा, किसकी होगी वापसी

भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में पांचवें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जबकि रिंकू सिंह की टीम में वापसी होने वाली है और वो छठे नंबर पर बैटिंग करते नजर आ सकते हैं। रिंकू काफी समय से मैदान से बाहर थे।

सातवें और आठवें नंबर पर दो खास ऑलराउंडरImage Credit : AP/BCCI05 / 07

सातवें और आठवें नंबर पर दो खास ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के शीर्ष ऑलराउंडर के रूप में देखे जा रहे शिवम दुबे सातवें नंबर पर बैटिंग ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। मिडिल ऑर्डर में उनकी भूमिका अहम होने वाली है। वहीं, आठवें नंबर पर बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर हर्ष दुबे को अपना कौशल दिखाते फैंस देख पाएंगे।

तीन तेजतर्रार गेंदबाजों की रफ्तार से उम्मीदेंImage Credit : AP06 / 07

तीन तेजतर्रार गेंदबाजों की रफ्तार से उम्मीदें

वहीं गेंदबाजी में रफ्तार की उम्मीदें तीन तेज गेंदबाजों पर रह सकती हैं। पहले टी20 में टीम इंडिया प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव की पेसर तिकड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है।

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा पहला टी20Image Credit : AP07 / 07

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा पहला टी20

ये टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान भारतीय टीम के बीच पहला टी20 मैच हरारे के ग्राउंड पर होगा। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!