Top 7 TV Gossips: एक्टिंग छोड़ बिजनेसमैन बने TMKOC के रोशन सोढ़ी, शहीर शेख ने दिखाई शादी की अनदेखी झलक

Top 7 TV Gossips 21 October, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह बिजनेसमैन बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर शहीर शेख ने अपनी शादी की अनदेखी झलकियां साझा की हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Oct 21 2025, 19:35 IST
21 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

21 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 21 October, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह बिजनेसमैन बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर शहीर शेख ने अपनी शादी की अनदेखी झलकियां साझा की हैं। इससे इतर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अमिताभ बच्चन संग बुरा बर्ताव करने के लिए अब इशित भट्ट ने माफी मांगी है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

सौम्या सेठ ने बेटी के नाम से उठाया पर्दाImage Credit : Star's Instagram02 / 08

सौम्या सेठ ने बेटी के नाम से उठाया पर्दा

​टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने अपने बेटी के नाम से पर्दा उठाया है। उन्होंने फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ये हमारे लिए वो खुशी है, जो हमें पता ही नहीं था कि अब मिस कर रहे हैं। और अब हमारा दिल भर आया है। हमारी एंजल, आर्या सेठ से मिलिए।"​

दिवाली पर अमाल मलिक को याद करती दिखीं उनकी मांImage Credit : Star's Instagram03 / 08

दिवाली पर अमाल मलिक को याद करती दिखीं उनकी मां

​अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के कारण इस साल अपने परिवार से दूर हैं। वहीं उनकी फैमिली ने भी उनकी गैर-मौजूदगी में दिवाली मनाई। अमाल मलिक की मां ने उन्हें याद करते हुए लिखा, "आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं। अपने अमाल को बहुत याद कर रही हूं।"​

शहीर शेख ने दिखाई रुचिका कपूर संग शादी की अनदेखी तस्वीरेंImage Credit : Star's Instagram04 / 08

शहीर शेख ने दिखाई रुचिका कपूर संग शादी की अनदेखी तस्वीरें

​शहीर शेख और रुचिका कपूर ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। लेकिन अब शादी की उन अनदेखी झलकियों को खुद शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने शादी की पांचवी सालगिरह पर रुचिका कपूर के वीडियो शेयर किया, जिसमें शादी और रिसेप्शन की भी फोटोज थीं।​

अमिताभ बच्चन संग अपने बर्ताव के लिए इशित भट्ट ने मांगी माफीImage Credit : Star's Instagram05 / 08

अमिताभ बच्चन संग अपने बर्ताव के लिए इशित भट्ट ने मांगी माफी

​'कौन बनेगा करोड़पति 17' में इशित भट्ट नाम के कंटेस्टेंट ने कदम रखा था। उन्होंने सवाल-जवाब के दौरान अमिताभ बच्चन से गलत तरीके से बात की, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन अब इशित भट्ट ने अपने किये के लिए माफी मांगी है। उनका कहना है, "मैं जानता हूं कि बहुत से लोग निराश हुए, जिस तरह से मैंने बात की और मुझे इसका पछतावा है। उस वक्त मैं घबरा गया था और मेरा एटीट्यूड उसकी वजह से गलत हो गया।"​

तो इसलिए धीरे-धीरे 'अनुपमा' से गायब हो रहे हैं शिवम खजुरियाImage Credit : Star's Instagram06 / 08

तो इसलिए धीरे-धीरे 'अनुपमा' से गायब हो रहे हैं शिवम खजुरिया

​'अनुपमा' में शिवम खजुरिया की स्क्रीन टाइमिंग दिन पर दिन कम ही होती जा रही है। इस मामले पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। शिवम खजुरिया ने कहा, "ये जानकर मुझे अच्छा लगा कि लोग प्रेम को याद कर रहे हैं। मुझे फैमिली एमरजेंसी की वजह से अपने घर जाना पड़ा था तो मैं ज्यादा शूट नहीं कर पाया। लेकिन अब सब ठीक है और प्रेम टीवी पर जल्द लौटेगा।"​

एक्टिंग छोड़ बिजनेसमैन बने रोशन सिंह सोढ़ीImage Credit : Star's Instagram07 / 08

एक्टिंग छोड़ बिजनेसमैन बने रोशन सिंह सोढ़ी

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने एक्टिंग छोड़कर बिजनेसमैन बनने का फैसला किया है। उन्होंने दिल्ली में जेल रोड पर 'वीर जी चाप' के नाम से दुकान की शुरुआत की है, जिसमें वह चाप बेचते नजर आएंगे। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान फैंस से भी उनकी दुकान पर आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस दुकान से उनकी वित्तीय समस्याएं दूर होंगी।​

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने परिवार संग मनाई दिवालीImage Credit : Star's Instagram08 / 08

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने परिवार संग मनाई दिवाली

​तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें हर किसी की खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!