Top 7 TV Gossips: शमा सिकंदर ने की थी अपनी जान लेने की कोशिश, शादी टूटने पर मायूस हुए अब्दु रोजिक

Top 7 TV Gossips 20 September, 2024: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ शमा सिकंदर ने बताया है कि उन्होंने अपनी जान लेने के लिए जहर खा लिया था। वहीं अब्दु रोजिक शादी टूटने से मायूस नजर आए।

Authored by: आशना मलिकUpdated Sep 20 2024, 16:58 IST
टीवी की 18 सितंबर से जुड़ी 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 18 सितंबर से जुड़ी 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 20 September, 2024: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी और चौंकाने वाली खबरों से भरी रहती है। आए दिन शो या सितारों से जुड़ी जानकारियां लोगों को हैरान करती हैं। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ अमीरा संग शादी टूटने के गम में अब्दु रोजिक बेहद मायूस नजर आए। वहीं दूसरी ओर शमा सिकंदर ने बताया कि उन्होंने अपनी ही जान लेने की कोशिश की थी। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेंगे अरबाज पटेल​Image Credit : Instagram02 / 08

'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेंगे अरबाज पटेल​

​'बिग बॉस 18' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो को लेकर खबर आ रही है कि अब 'बिग बॉस मराठी' में नजर आने वाले अरबाज पटेल भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसपर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है।​

दीपिका कक्कड़ ने बेटे संग दिये पोजImage Credit : Instagram03 / 08

दीपिका कक्कड़ ने बेटे संग दिये पोज

​दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों मां-बेटे एक जैसे पोज और एक्सप्रेशंस देते नजर आए। वीडियो में रुहान के साथ-साथ दीपिका कक्कड़ की क्यूटनेस भी देखने लायक रही।​

अर्जुन बिजलानी ने शेयर कीं गणेश चतुर्थी की तस्वीरेंImage Credit : Instagram04 / 08

अर्जुन बिजलानी ने शेयर कीं गणेश चतुर्थी की तस्वीरें

​टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में गणेश चतुर्थी से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ नजर आए। बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने गणपति महोत्सव बहुत ही धूम-धाम से मनाया था।​

शादी टूटने से मायूस हुए अब्दु रोजिकImage Credit : Instagram05 / 08

शादी टूटने से मायूस हुए अब्दु रोजिक

​अब्दु रोजिक ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद मायूस नजर आए। अब्दु रोजिक ने वीडियो शेयर कर लिखा, "उसे जाने दो...कोई शब्द नहीं।"​

एमी त्रिवेदी ने 'दीवानियत' को कहा बाय-बायImage Credit : Instagram06 / 08

एमी त्रिवेदी ने 'दीवानियत' को कहा बाय-बाय

​एमी त्रिवेदी को लेकर खबर थी कि वह विज्येंद्र कुमेरिया और कृतिका सिंह यादव के 'दीवानियत' में नजर आएंगी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ऐन मौके पर शो से मुंह मोड़ लिया है। उनका कहना है कि ये कदम उन्होंने निजी कारणों से उठाया है।​

रीम शेख का चेहरा हुआ ठीकImage Credit : Instagram07 / 08

रीम शेख का चेहरा हुआ ठीक

​रीम शेख का चेहरा कुछ दिनों पहले तेल के छींटे पड़ने के कारण जल गया था। लेकिन अब उसमें धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। रीम ने इससे जुड़ी तस्वीर साझा कर लिखा, "मैं ठीक हो रही हूं। कोई भी उस महिला को नहीं तोड़ सकता, जिसे ताकत भगवान से मिली हो।"​

शमा सिकंदर ने की थी खुद को मारने की कोशिशImage Credit : Instagram08 / 08

शमा सिकंदर ने की थी खुद को मारने की कोशिश

​शमा सिकंदर ने बताया कि 15 साल पहले वह डिप्रेशन और बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। समा ने इस बारे में बताया कि वह बहुत ही खराब अवस्था में थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी और ढेर सारी नींद की दवाएं खा ली थीं। शमा ने बताया था कि उस वक्त उनके परिवार ने उन्हें बचाया था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!