Top 7 TV Gossips 18 September, 2024: टीवी इंडस्ट्री हमेशा ही किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है। कभी अपने स्टार्स की वजह से तो कभी अपने शो के कारण। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ श्रद्धा आर्या ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। वहीं दूसरी ओर सगाई के महीनों बाद अब्दु रोजिक ने शादी तोड़ दी है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
'कैसे मुझे तुम मिल गए' में एक्ट्रेस प्रीति अमीन की एंट्री होने वाली है। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी एंट्री शो को नया ट्विस्ट देगी।
अब्दु रोजिक इसी साल सगाई के बंधन में बंधे थे और जल्द ही उनकी शादी भी होने वाली थी। लेकिन अचानक सांस्कृतिक विविधता के कारण अब्दु रोजिक ने अपनी शादी तोड़ दी है।
राज अनादकट के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ते ही उन्हें नया प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसका नाम 'युनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात' है। लेकिन इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान राज अनादकट घायल हो गए। उनके हाथ पर खरोंच के निशान भी नजर आए।
श्रद्धा आर्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके पति राहुल नागल बेबी बंप को हग करते दिखाई दिये। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने लिखा, "बच्चे।"
सुरभि चंदना और करण शर्मा ने परिवार के साथ मिलकर गणपति बप्पा का विसर्जन किया। एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। खासकर अनंत चतुर्दशी के दिन बने स्पेशल भोग की झलक भी सुरभि ने फैंस को दिखाई।
रुबीना दिलैक को उनकी खूबसूरती के लिए खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फोटो शेयर की है, जिसमें वह लाल साड़ी पहन पोज देती नजर आईं। रुबीना दिलैक की ये फोटो लोगों का खूब दिल जीत रही है।
मुस्कान बामने ने परिवार संग गणपति बप्पा का विसर्जन किया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें मुस्कान बामने गणपति बप्पा की प्रतिमा अपने हाथों में लिये नजर आईं।