Top 7 TV Gossips: 'राइज एंड फॉल' जीतकर बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे अर्जुन! बेटे की इस बात पर रो पड़ीं भारती सिंह

Top 7 TV Gossips 18 October 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ अर्जुन बिजलानी से सवाल किया गया कि क्या वह बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे तो वहीं भारती सिंह अपने बेटे गोला की एक बात पर रो पड़ीं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Oct 18 2025, 15:44 IST
18 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

18 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 18 October 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आज भी टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी से लेकर भारती सिंह तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस में कदम रखने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर भारती सिंह अपने बेटे की एक बात सुनकर रो पड़ीं और उसे गले से लगा लिया। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे 'थामा' के सितारेImage Credit : Star's Instagram02 / 08

'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे 'थामा' के सितारे

​'बिग बॉस 19' में जल्द ही 'थामा' के सितारे मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंये। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई सितारे वीकेंड का वार का हिस्सा बनेंगे।​

'कांतारा चैप्टन-1' देखकर सो नहीं पाई थीं श्वेता बच्चनImage Credit : Star's Instagram03 / 08

'कांतारा चैप्टन-1' देखकर सो नहीं पाई थीं श्वेता बच्चन

​बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने "कौन बनेगा करोड़पति 17' में ऋषभ शेट्टी के सामने इस बात से पर्दा उठाया कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन 'कांतारा चैप्टन 1' देखने गई थीं। बिगबी ने बताया कि फिल्म देखने के बाद कुछ दिनों तक वह सो नहीं पाई थीं। अमिताभ बच्चन ने कहा, "वो तुम्हारी परफॉर्मेंस से हैरान थी, खासकर आखिरी का सीन। वो बार-बार पूछ रही थी कि तुम उस जोन में आखिर गए कैसे।"​

'राइज एंड फॉल' के बाद 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगे अर्जुन बिजलानीImage Credit : Star's Instagram04 / 08

'राइज एंड फॉल' के बाद 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगे अर्जुन बिजलानी

​टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने 'राइज एंड फॉल' में जीत दर्ज की। वहीं इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि क्या अब वह 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगे। इसपर उन्होंने कहा, "मैं हर दिन के हिसाब से चलता हूं। ये अभी दिवाली का वक्त है तो मैं इसका जश्न मनाऊंगा। अभी बिग बॉस अगले साल आएगा तो तब देखा जाएगा।"​

'बिग बॉस 19' में फिर कदम रखना चाहते हैं जीशान कादरीImage Credit : Star's Instagram05 / 08

'बिग बॉस 19' में फिर कदम रखना चाहते हैं जीशान कादरी

​'बिग बॉस 19' से जीशान कादरी का एविक्शन हो गया था। लेकिन अब जीशान कादरी ने मीडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि वह शो में दोबारा जाना पसंद करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जहां उन्होंने दोस्ती दिखाई थी, अब वहां दुश्मनी दिखाएंगे अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो।​

'इशानी' की शूटिंग हुई खत्मImage Credit : Star's Instagram06 / 08

'इशानी' की शूटिंग हुई खत्म

​स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'इशानी' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है। बता दें कि स्टार प्लस का ये सीरियल कुछ ही वक्त पहले शुरू हुआ था, जिसमें मेघा चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका अदा की थी।​

अपने बेटे गोले को गले लगाकर रो पड़ीं भारती सिंहImage Credit : Star's Instagram07 / 08

अपने बेटे गोले को गले लगाकर रो पड़ीं भारती सिंह

​भारती सिंह ने हाल ही में एक व्लॉग साझा किया है, जिसमें वह अपने बेटे गोले यानी लक्ष्य को गले लगाकर रोती नजर आईं। दरअसल, भारती सिंह ने लक्ष्य से पूछा, "मम्मा जब शूट पर जाएंगी तब बेबी का ध्यान रखोगे ना?" इसपर गोले ने जवाब दिया, "हां मैं रहूंगा।" ये सुनकर भारती सिंह भावुक हो गईं और उन्होंने अपने बेटे को गले लगा लिया।​

फरहाना भट्ट का सपोर्ट करके ट्रोल हुईं जन्नत जुबैरImage Credit : Star's Instagram08 / 08

फरहाना भट्ट का सपोर्ट करके ट्रोल हुईं जन्नत जुबैर

​'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं जन्नत जुबैर ने भी अपनी बचपन की दोस्त अशनूर कौर को छोड़कर फरहाना भट्ट का समर्थन किया। उन्होंने फोटोज शेयर कर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "गो फरहाना, यूं ही वो क्वीन बनी रहो जो तुम हो।" लेकिन फरहाना को सपोर्ट करने के लिए जन्नत जुबैर ट्रोल हो गईं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!