Top 7 TV Gossips 17 April, 2025: टीवी की दुनिया हर बार की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। अब्दु रोजिक से लेकर 'बिग बॉस 18' के स्टार्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ अब्दु रोजिक लड़की के चक्कर में घर का कचरा बनकर रह गए। वहीं दूसरी ओर 'भाभी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन खबरों पर-
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह विक्की जैन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। अंकिता लोखंडे ने इसके कैप्शन में लिखा, "आप मेरे लिए चट्टान हो, तूफानों में मेरे लिए पनाह हो। जिसके ऊपर मैं भरोसा कर सकती हूं। मेरा डर, शक और मेरी कमजोरी। मेरा स्वर्ग बनने के लिए शुक्रिया, आपको मेरा ढेर सारा प्यार।"
'बिग बॉस 18' के कई कलाकार हाल ही में एक साथ आए हैं। उनसे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नायरा बनर्जी नजर आईं। ये तस्वीरें ईशा सिंह के घर से जुड़ी हैं।
सिंपल कौल ने हाल ही में स्टेज 4 कॉलन कैंसर से जूझ रहे दोस्त विभू राघवे के लिए आर्थिक मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोस्त के साथ फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि विभू स्टेज 4 कैंसर से जूझ रह हैं और उनकी कीमो थेरेपी चल रही है। हमें उनके इलाज के लिए फंड और ढेर सारी प्रार्थना की जरूरत है।
'बालिका वधू' एक्ट्रेस नेहा मर्दा टीवी पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। वह तीन साल बाद टीवी पर वापिस लौट रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऑडिशन की झलकियां शेयर करते हुए लिखा, "आज का ऑडिशन का दिन, जल्द ही वापिस आ रही हूं।"
अब्दु रोजिक ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कचरा उठाने वाली दो खूबसूरत महिलाओं को देख खुद को भी कचरे वाली पॉलीथिन में पैक कर लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने लिखा, "ट्रैश डे।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी लिस्ट में तगड़ा झटका लगा है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है और ये गिरकर चौथे नंबर पर आ गया है। इस बात को लेकर अब लोगों ने भी खिल्ली उड़ाई है। एक यूजर ने लिखा, "रिश्ता ने लीडरशिप स्लॉट खो दिया है। मेकर्स को बधाइयां। ये तोहफा आपने खुद को दिया है। मुझे लगता है कि बहुत पैरेलेल खेलने का शौक है, टीआरपी भी पैरेलल खेल लो। चलो 1.4 रेटिंग की ओर चलते हैं।"
'भाभी जी घर पर हैं' से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस अनु विनय भारद्वाज बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने डेब्यू के बारे में कहा, "मैं बता नहीं सकती हूं कि इस वक्त क्या महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है कि मेरी मेहनत सच में काम आ रही है। मुझे मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म एक लीड के तौर पर मिली है, वो भी बड़े स्टार के साथ।"