Top 7 TV Gossips 10 October, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स आज सुर्खियों में हैं। सारा खान से लेकर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला जैसे कई सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ सारा खान शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाती नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह टीवी पर वापसी कर सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों पर-
हिना खान, रॉकी जायसवाल संग शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगी। हिना खान ने रॉकी के नाम की मेहंदी भी लगवाई, जिससे जुड़ी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्टर मुकेश भारती को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें रवि पुजारी की गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश और मंजू शूटिंग के लिए गाजियाबाद में थे। लेकिन वहां एक शख्स ने उन्हें फोन करके शूटिंग करने से मना किया और खुद को रवि पुजारी की गैंग का सदस्य बताया। शख्स ने ये तक धमकी दी कि वह मुकेश और मंजू के बेटे को किडनैप कर लेगा।
गुरुचरण सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर फैंस को खुशखबरी दी है। उनका कहना है कि बाबा जी ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की अरदास सुन ली। मैं आप लोगों का दिल से शुक्रिया करता हूं। मेरे पास एक खुशखबरी है जो मैं जल्द ही साझा करूंगा। गुरुचरण सिंह की बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर जल्द ही टीवी में वापसी करने वाले हैं।
करवाचौथ के खास मौके पर श्रद्धा आर्या ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है, जिसे एक्ट्रेस जमकर फ्लॉन्ट भी करती नजर आईं। श्रद्धा आर्या फोटो में येलो सूट में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक कमाल का लगा।
सारा खान शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाती नजर आएंगी। उन्होंने कृष पाठक की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा, "करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं।" बता दें कि सारा खान और कृष पाठक ने 8 अक्टूबर को ही कोर्ट मैरिज की है।
करवाचौथ के खास मौके पर आकांक्षा चमोला अपने पति गौरव खन्ना को याद करती नजर आईं, जो इस वक्त बिग बॉस 19 में हैं। उन्होंने गौरव खन्ना के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "जैसे कि आप जानते हो कि मैं यूं किसी को याद नहीं करती। लेकिन आज मैं आपको याद कर रही हूं, आपकी भूखी-प्यासी। इस बार हम लेंस के द्वारा एक साथ।"
बॉलीवुड एक्टर जॉनी लिवर की बेटी जैमी लिवर 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने वाली है। वह शो में वीकेंड का वार पर चार चांद लगाती नजर आएंगी। बता दें कि जैमी लिवर को उनकी एक्टिंग और मिमिक्री के लिए खूब जाना जाता है।