Top 7 TV Gossips: गौहर खान-जैद दरबार के घर फिर गूंजेगी किलकारी, संजीदा शेख ने शुरू की 'धमाल 4'की शूटिंग

Top 7 TV Gossips 10 April, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ गौहर खान और जैद दरबार ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर संजीदा शेख ने 'धमाल 4' से जुड़ी झलक दिखाई है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 10 2025, 14:43 IST
10 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

10 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 10 April, 2025: टीवी की दुनिया आज भी कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। गौहर खान से लेकर संजीदा शेख जैसे कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में आ गए हैं। गौहर खान और जैद दरबार ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर संजीदा शेख ने 'धमाल 4' की शूटिंग शुरू कर दी है और इससे जुड़ी झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन खबरों पर-

अनन्या पांडे के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं चंकी पांडे?Image Credit : Instagram02 / 08

अनन्या पांडे के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं चंकी पांडे?

चंकी पांडे 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनेंगे। उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मिस्टर फैजू से कहते दिखे कि आजकल मैं लड़का ढूंढ रहा हूं। वहीं जब फैजू खिलखिलाकर हंसने लगे तो चंकी पांडे ने जवाब दिया, "अरे बेटी के लिए नहीं, अपने रेस्त्रां के लिए।"

पार्थ सम्थान ने ठुकरा दिया था CID 2Image Credit : Instagram03 / 08

पार्थ सम्थान ने ठुकरा दिया था CID 2

​सीआईडी 2 से एसीपी प्रद्युमन की छुट्टी हो चुकी है। वहीं उनकी जगह एक्टर पार्थ सम्थान ने एंट्री की है। पार्थ सम्थान ने बताया कि उन्होंने पहले ये किरदार ठुकरा दिया था। पार्थ सम्थान ने इस बारे में कहा, "पहले मैंने एसीपी प्रद्युमन का किरदार ठुकरा दिया था, क्योंकि मैं इससे खुद को जोड़ नहीं पा रहा था। लेकिन मेकर्स ने इसपर मुझे दोबारा सोचने के लिए कहा। ये बहुत ही अजीब लगेगा कि दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव आपको पर्दे पर सर कहेंगे। मेरा शो ठुकराने का सबसे बड़ा कारण यही था।"​

देबिना बनर्जी ने दिखाई बटी लियाना के तीसरे जन्मदिन की झलकImage Credit : Instagram04 / 08

देबिना बनर्जी ने दिखाई बटी लियाना के तीसरे जन्मदिन की झलक

​देबिना बनर्जी ने चंद दिनों पहले अपनी बेटी लियाना का तीसरा जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में देबिना ने लिखा, "एल्सा की तरह तैयार हुई, हमारे दिलों पर राज कर रही है। प्यारी बेटी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैजिकल गर्ल, जिसे मैं जानती हूं।"​

दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं गौहर खानImage Credit : Instagram05 / 08

दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं गौहर खान

​गौहर खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रील वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है कि वह और जैद दरबार दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। गौहर खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बिसमिल्लाह! आप सभी की दुआओं और प्यार की जरूरत है।"​

तो इस वजह से शरद केल्कर ने कमबैक में लिया 8 साल का वक्तImage Credit : Instagram06 / 08

तो इस वजह से शरद केल्कर ने कमबैक में लिया 8 साल का वक्त

​शरद केल्कर 'तुम से तुम तक' सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें इस कमबैक के लिए 8 साल का वक्त लगा। इसका कारण साझा करते हुए शरद ने कहा, "मैं किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा था और 'तुम से तुम तक' मुझे वैसा ही प्रोजेक्ट महसूस हुआ, जैसा मैं चाहता था। ये फ्रेश है, नया है और प्यार को उस नजरिये से देखता है, जो हमें कई बार टीवी पर नहीं दिखाई देता।"​

भारती सिंह के बेटे को दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की बाइकImage Credit : Instagram07 / 08

भारती सिंह के बेटे को दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की बाइक

​भारती सिंह ने चंद दिनों पहले बेटे लक्ष्य का जन्मदिन मनाया था, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने थे। उन्होंने गोला को प्रीमियर ईमोटरैड फॉर्मूला फन बीएमडब्ल्यू एपी4 राइड ऑन बाइक तोहफे में दी। इसे देख भारती सिंह ने मजाक में कहा, "इससे अच्छा वन-बीएचके गिफ्ट कर देते।"​

संजीदा शेख ने दिखाई 'धमाल 4' की शूटिंग की झलकImage Credit : Instagram08 / 08

संजीदा शेख ने दिखाई 'धमाल 4' की शूटिंग की झलक

​अजय देवगन, संजीदा शेख, अरशद वारसी, ऋतेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कई सितारों ने 'धमाल 4' की शूटिंग शुरू कर दी है। इससे जुड़ी झलक भी संजीदा शेख ने फोटो शेयर कर दिखाई है, जिसमें पूरी कास्ट के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!