Top 7 TV Gossips 1 May 2025: टीवी का गलियारा हर बार की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। अब्दु रोजिक से लेकर बिग बॉस 16 फेम अनुराग डोभाल जैसे कई स्टार्स आज चर्चा में हैं। जहां एक तरफ अनुराग डोभाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं दूसरी ओर अब्दु रोजिक ने एक बच्चे के साथ फोटो शेयर कर बताया कि उनका सपना है कि वह एक दिन पिता बनें। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
निक्की तंबोली ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अरबाज पटेल की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की। निक्की तंबोली ने बताया कि अरबाज की जिंदगी में एक लड़की थी, जिसने उसे बर्बाद कर दिया था। उस लड़की ने अरबाज पर आरोप लगाया था कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। निक्की ने इस बारे में कहा, "ऐसे कौन आरोप लगाता है? ऐसे कोई भी नहीं कहता। अगर आप किसी से प्यार करते हो और वो आपके साथ नहीं रहना चाहता तो आप किसी के बारे में ऐसा नहीं कहोगे।"
'गुम है किसी के प्यार में' में तेजस्विनी की मौत के बाद नई कहानी शुरू होगी। ये कहानी नील और सवी की होगी, जिससे जुड़ा नया मोंताज भी रिलीज हो चुका है। इस मोंताज में नील और सवी नजर आए। हालांकि इसे देखकर दर्शकों ने ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अब्दु रोजिक ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एक बच्चे को गोद में खिलाते नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए अब्दु रोजिक ने कैप्शन में लिखा, "मैं एक दिन पिता बनने का सपना देखता हूं।"
टीवी के मशहूर एक्टर समर्थ जुरेल ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके खास दोस्त शामिल हुए। 'लाफ्टर शेफ 2' स्टार्स के साथ-साथ समर्थ जुरेल ने अपने जन्मदिन में 'बिग बॉस 17' और उडारियां स्टार्स को भी न्योता दिया था। हर किसी ने समर्थ के जन्मदिन में चार चांद लगा दिये।
अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहानजी संग सात फेरे लिये हैं। अनुराग डोभाल और ऋतिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। एक फोटो में अनुराग डोभाल अपनी पत्नी के सामने घुटने पर बैठे नजर आए।
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्डन स्लिट ड्रेस में अदाएं दिखाती नजर आईं। इन फोटोज में सुरभि चंदना का ग्लैमर देख फैंस भी हैरान हैं।
रुपाली गांगुली ने बीते दिन अपना 48वां जन्मदिन मनाया। लेकिन उन्होंने बर्थडे पर फैंस से तोहफा न देने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपने फैंस से अनुरोध करती हूं कि मुझे तोहफे देने की जगह आप अपने नाम, बच्चों के नाम या हमारे नाम से दान करें। दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाएं। गऊशाला में दान दें या वृद्धाश्रम में दान दें। मुझे तोहफा न दें, आपका प्यार ही बहुत बड़ा है।"