Top 7 Bollywood News: मंजुलिका के आगे फीके पड़े रुहबाबा Kartik Aaryan, ऋतिक के आगे सिड को भूली कियारा!!

27 September ​Top 7 Bollywood News: आज का दिन बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। मेकर्स ने लंबे इंतजार के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज कर दिया। इसी के साथ सिंघम अगेन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए आज की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Sep 27 2024, 19:28 IST
​Top 7 Bollywood News: भूल भुलैया 3 में विद्या के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन, जानें एंटरनेटमेंट से जुड़ी बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

​Top 7 Bollywood News: भूल भुलैया 3 में विद्या के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन, जानें एंटरनेटमेंट से जुड़ी बड़ी खबरें

Top 7 Bollywood news: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वॉर 2 में ऋतिक और कियारा साथ में करेंगे काम। आइए बिना देर किए आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

भूल भुलैया 3 का टीजर हुआ रिलीजImage Credit : Instagram02 / 08

भूल भुलैया 3 का टीजर हुआ रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में मंजुलिका और रुहबाबा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स पर पूजा एंटरटेनमेंट ने किया केसImage Credit : Instagram03 / 08

नेटफ्लिक्स पर पूजा एंटरटेनमेंट ने किया केस

पूजा एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स पर 47. 35 करोड़ रुपये नहीं देना का आरोप लगाया है। इस मामले में EOW अपनी जांच कर रहा है। EOW के अधिकारी ने बताया कि नेटफ्लिक्स जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

ऋतिक के डांस पर फिदा हुईं कियाराImage Credit : Instagram04 / 08

ऋतिक के डांस पर फिदा हुईं कियारा

ऋतिक और कियारा इन दिनों एक्शन फिल्म वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऋतिक के डांस रिहर्स का वीडियो शेयर कर प्यार सा नोट भी लिखा है।

सिंघम अगेन का टीजर इन दिन होगा रिलीजImage Credit : Instagram05 / 08

सिंघम अगेन का टीजर इन दिन होगा रिलीज

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की सिंघम अगेन का टीजर 3 अक्टूबर को रिलीज होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

हाउसफुल 5 के सेट से अक्षय ने शेयर की फोटोImage Credit : Instagram06 / 08

हाउसफुल 5 के सेट से अक्षय ने शेयर की फोटो

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग में चल रही हैं। फोटो में अक्षय के साथ अभिषेक, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस समेत बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं।

ट्रोलर्स को नव्या नवेली नंदा ने दिया जवाबImage Credit : Instagram07 / 08

ट्रोलर्स को नव्या नवेली नंदा ने दिया जवाब

नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले ही आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है। कुछ लोगों ने नव्या को जमकर ट्रोल किया था। नव्या ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, मैं लोगों की बातों का बुरा नहीं मानती हूं। मैं समझती हूं मैंने उनसे अलग जिंदगी जी है। मैं खुद को बेहतर इंसान बनाने पर काम कर रही हूं।

प्रीति झिंगयानी के पति हुए अस्पताल से डिस्चार्जImage Credit : Instagram08 / 08

प्रीति झिंगयानी के पति हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

प्रीति झिंगयानी के पति परवीन डबास सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। प्रीति के पति अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। परवीन ने पोस्ट शेयर कर लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं ठीक हो रहा हूं और जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!