Top 7 Bollywood News 23 September: बॉलीवुड इंडस्ट्री में छोटी बड़ी खबरों का आना जाना लगा रहता है। आज ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी तलाक की खबरों का खंडन कर दिया है। वहीं तुमबाड 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज बॉलीवुड की 7 ताजा खबरें।
आज बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस तनुजा ने आज अपना 81वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस की बेटियाँ काजोल और तनिशा मुखर्जी जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई।
फिल्म तुम्बाड़ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर राही अनविल ने बताया की वह फिल्म का दूसरा पार्ट नहीं बनाएंगे, जिसे सुन फैंस मेकर्स से निराश हैं।
शनिवार को मोहब्बतें फ़ेम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति परवीन डब्बास का एक्सीडेंट हो गया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने पति की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया की वह खतरे से बाहर आ गए हैं।
8 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया की कैसे बेटी के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल दिया है।
कई दिनों से खबरें उड़ रही हैं की ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक का तलाक होने वाला है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या अपनी शादी की रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। अब यह देख एक्ट्रेस ने अपनी तलाक खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
किरण राव डायरेक्टेड फिल्म लापता लेडीज बेस्ट फ़ॉरेन फिल्म के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है। फिल्म इसी साल 1 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी जो एक हिट फिल्म साबित हुई।