Mystery Thriller: अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ओटीटी पर आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर ऐसी कई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में उपलब्ध हैं, जो शुरुआत से आखिर तक आपको बांधे रखती हैं। इन फिल्मों की कहानी में इतने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं कि अंत तक असली सच का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार क्लाइमैक्स देखकर दर्शक पूरी तरह हैरान रह जाते हैं। अगर आप ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जो आपके दिमाग को झकझोर दें और आखिरी मिनट तक सस्पेंस बनाए रखें, तो यह लिस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
तब्बू, अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस मूवी को देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे। फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी।
शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर हिट साबित हुई थी। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। मूवी में जबरदस्त थ्रिल देखने को मिलता है। इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
तब्बू की फिल्म 'अंधाधुन' एक बेहतरीन डार्क थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देगी, क्योंकि हर पल इसमें चौंकाने वाले मोड़ आते हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इस लिस्ट में विद्या बालन की फिल्म कहानी का नाम शामिल है। फिल्म के हर मोड़ पर आप नया रहस्य देखेंगे। इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
साल 2017 में आई इत्तेफाक सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना स्टारर एक मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म को आप आज ही नेटफ्लिक्स पर देख लें।