Top 7 Tv News: शो से बाहर आते ही हर्षद चोपड़ा पर भड़के धीरज धूपर, शहीर शेख ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद

Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में 27 जुलाई को काफी कुछ हुआ है। एक तरफ शहीर शेख ने अपने मुश्किल दिनों पर बात की है। दूसरी तरफ धीरज धूपर ने हर्षद चोपड़ा पर भड़ास निकाली है।

Authored by: KavitaUpdated Jul 27 2026, 19:53 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ गई है। स्टार्स की पल पल की अपडेट फैंस जानना चाहते हैं और इसी वजह से सबकी नजर सोशल मीडिया पर रहती है, जहां पर हर कलाकार एक्टिव रहता है, लेकिन टॉप 7 में आपको टीवी की हर बड़ी खबर बताई जाती है। खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सोमवार के दिन आया है। दूसरी तरफ शहीर शेख ने अपने पुराने दिनों को याद किया है, जिसमें एक्टर ने बेरोजगारी के दिनों पर बात की। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 में बताते हैं।

सूफी मोतीवाला ने हर्षद-शिवांगी पर दिया बयानImage Credit : Instagram02 / 08

सूफी मोतीवाला ने हर्षद-शिवांगी पर दिया बयान

सूफी मोतीवाला ने लॉकअप 2 से बाहर आकर बताया कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी सिर्फ दोस्त हैं। दोनों के बीच कोई लव एंगल नहीं है। ये कहानी शिल्पा शिंदे के आने के बाद ही शुरू हुई है।

निया शर्मा हुईं इमोशनल Image Credit : Instagram03 / 08

निया शर्मा हुईं इमोशनल

निया शर्मा लाफ्टर शेफ्स 3 को याद कर इमोशनल हुई हैं। निया ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 3 की फिनाले हो चुका है और अली गोनी ने इस शो की ट्रॉफी जीती है।

कब से आएगा बिग बॉस 20Image Credit : Instagram04 / 08

कब से आएगा बिग बॉस 20

बिग बॉस 20 जल्द ही आने वाला है और अब इस पर अपडेट आया है। दावा है कि बिग बॉस 20 टीवी पर 6 सितंबर से आएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कोई भी कंफर्मेशन नहीं है।

शहीर शेख ने पुराने दिन किए यादImage Credit : Instagram05 / 08

शहीर शेख ने पुराने दिन किए याद

शहीर शेख ने खुलासा किया है कि महाभारत के बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदली थी। उन्हें दो साल तक कोई काम नहीं मिला। आज भी वह अपने काम के लिए काफी डरते हैं।

मनीष रायसिंघानिया की वापसीImage Credit : Instagram06 / 08

मनीष रायसिंघानिया की वापसी

टीवी एक्टर मनीष रायसिंघानिया कमबैक कर रहे हैं। दावा है कि वह अदा खान और पारस कलनावत के सीरियल अपसरा में दिखाई देंगे। ये शो जल्द ही टीवी पर धमाका करने आ रहा है।

खतरों का खिलाड़ी 15 का आया नया प्रोमोImage Credit : Instagram07 / 08

खतरों का खिलाड़ी 15 का आया नया प्रोमो

खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋत्विक धनजानी 27 माले की मंजिल पर चढ़े हैं। वहीं, शगुन शर्मा करंट से चिल्ला रही हैं।

हर्षद चोपड़ा पर भड़के धीरज धूपरImage Credit : Instagram08 / 08

हर्षद चोपड़ा पर भड़के धीरज धूपर

लॉकअप 2 से धीरज धूपर बाहर हो गए हैं। शो के बाद धीरज धूपर ने हर्षद चोपड़ा पर अपनी भड़ास निकाली। धीरज ने कहा कि हर्षद अगर चाहता तो टास्क में मुझे चुन सकता था लेकिन उसने नहीं चुना, क्योंकि मैं उससे जीत सकता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!