साउथ मूवीज

सीएम Vijay की राह पर चले Dhanush!! पॉलिटिक्स में करेंगे एंट्री?

Dhanush To Join Politics: साउथ सुपरस्टार धनुष के राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता जल्द नहीं, लेकिन भविष्य में राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

Image

राजनीति में आएंगे धनुष (pic credit-instagram)

Dhanush To Join Politics: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की और ओटीटी पर भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ धनुष अब एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि धनुष राजनीति में एंट्री को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पत्नी की पसली तोड़ दी...' स्टैंड-अप कॉमेडियन Raunaq Rajani ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप)

राजनीति में एंट्री करेंगे धनुष

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष राजनीति में आना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल इसके फायदे और नुकसान पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव 2031 में होना है, इसलिए उनके पास फैसला लेने और रणनीति बनाने के लिए अभी समय है। गौरतलब है कि इसी साल जून में धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने भी उनके राजनीति में आने की संभावना से इनकार नहीं किया था। इसके बाद से ही इस तरह की अटकलें और तेज हो गई थीं।

इस फिल्म में नजर आएंगे धनुष

बताते चलें कि ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान धनुष ने अपने फैंस को एकजुट रहने और समाज की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑडियो लॉन्च और फैन मीट तक सीमित रहने की बजाय लोगों को समाज सेवा के कामों में भी आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों और परिवारों की मदद करें। धनुष ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके फैंस ऐसे काम करें, जिससे उन्हें उन पर और भी ज्यादा गर्व हो। इस कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण के बाद सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही फिल्म 'ओम - चैप्टर 1: उधिरम: द ब्लड वुड' में नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article