Top 10 Tv News: टीवी इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की जिंदगी में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है, जिस पर अपडेट भी आते रहते हैं। आज यानी 29 मई के दिन भी टीवी स्टार्स की लाइफ में काफी कुछ हुआ है। एक तरफ हिबा नवाब के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट मिला है, तो दूसरी तरफ नागिन 7 में एंट्री पर दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा भी टीवी इंडस्ट्री में अलग अलग खबरें सामने आई हैं। आइए आपको टॉप 10 में बताते हैं कि टीवी के गलियारों में क्या क्या हुआ।
हाल ही में गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी दो बेटियां के माता पिता हैं। हाल ही में देबिना और गुरमीत ने खुलासा किया कि उन्होंने भी मिसकैरेज का दर्द झेला है और डॉक्टर ने तब हार मान चुकी थीं।
स्प्लिट्सविला 16 फेम रुरु ठाकुर और सोशल मीडिया स्टार अभिषेक मल्हान एक साथ नजर आ सकते हैं। दावा है कि दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं, जिस पर बातचीत चल रही हैं। ये प्रोजेक्ट म्यूजिक वीडियो हो सकता है।
तान्या मित्तल के कुछ क्रिप्टिक पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। तान्या ने अपने पोस्ट में मेल इगो पर वार करने की बात कही है। दावा है कि तान्या ने ये पोस्ट कुशल तंवर से विवाद के बाद किया है।
हिबा नवाब काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं और अब एक्ट्रेस के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। दावा है कि हिबा नवाब सब टीवी के अपकमिंग कॉमेडी शो में नजर आ सकती हैं। उन्होंने शो के लिए लुक टेस्ट कर लिया है।
उर्फी जावेद एक समय पर टीवी एक्ट्रेस हुआ करती थीं, लेकिन अब वह सिर्फ फैशन पर ध्यान देती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में शोज के सेट पर सपोर्टिंग स्टार्स पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है।
खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार ऋत्विक धनजानी ने एंट्री ली है। ऋत्विक पहले भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में शो में फिर से एंट्री लेने पर उन्होंने बताया कि उनके लिए शो में आना घर वापसी जैसा है।
दावा है कि दिव्या अग्रवाल नागिन 7 में नजर आने वाली हैं और इन खबरों पर दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। दिव्या अग्रवाल ने दावा किया कि हां उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वह शो में आएंगी.. ये कंफर्म नहीं है।
ईशा सिंह ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि वह शाकाहारी बन चुकी हैं। ईशा ने अपनी शाकाहारी जर्नी भी बताई, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कुछ शिवरात्रि से शुरू हुआ था।
हाल ही में अद्रिजा रॉय ने इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अनुपमा में राही के रोल पर बात की। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रूप में, हर दिन एक नया दृश्य, एक नई भावना और एक नई चुनौती लेकर आता है। मैं राही की दुनिया में कदम रखने और हर दिन उसके बारे में कुछ नया जानने के लिए उत्सुक हूं।
मौनी रॉय ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने रिलेक्स मोड में दिख रही हैं। इस तस्वीर में मौनी नेट वाली ड्रेस में हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।