क्रिकेट

बीमार या फिर साजिश! कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर, सारांश जैन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। इस बढ़त को मजबूत करने के लिए गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ताकि पहली पारी में बड़ा स्कोर बना सकें और पिच की कंडीशन को परखा जा सके। भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है।

Image

कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जैसा की पहले से ही तय माना जा रहा था कि कुलदीप यादव कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग से बाहर हो सकते हैं। हुआ भी यही। दूसरे टेस्ट मैच के लिए शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए कुलदीप यादव को बाहर कर दिया और सारांश जैन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि, कुलदीप यादव के बाहर होने का कारण बीमारी बताई गई है।

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। इस बढ़त को मजबूत करने के लिए गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ताकि पहली पारी में बड़ा स्कोर बना सकें और पिच की कंडीशन को परखा जा सके।

सारांश जैन का डेब्यू

टॉस के समय गिल ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को शामिल किया गया है। गिल ने कहा, कुलदीप को इंफेक्शन है, इसलिए वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और सारांश जैन डेब्यू कर रहे हैं। पिछले टेस्ट में कुछ ऐसे एरिया थे, जहां हम बेहतर कर सकते थे, लेकिन चूंकि टेस्ट पांच दिन का खेल होता है। इसलिए लगभग परफेक्ट मैच खेलना आसान नहीं होता। इसलिए मुझे लगता है कि हमने कुल मिलाकर बेहतर क्रिकेट खेली।

कुलदीप यादव बाहर

कुलदीप यादव अपने क्रिकेट करियर के एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका IPL 2026 का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में भी वे सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। चर्चा है कि सारांश जैन उनकी जगह ले सकते हैं, ताकि टीम को और बेहतर विकल्प मिल सकें। ऐसे में माना जा रहा है कि कुलदीप यादव अब धीरे-धीरे साइड लाइन किए जा रहे हैं।

कम मिले हैं मौके

क्योंकि, जब से कुलदीप यादव ने टेस्ट किक्रेट में डेब्यू किया है, तब से भारत ने 89 मैच खेले हैं और इसमें से कुलदीप यादव ने मात्र 19 मैच खेले हैं। साथ ही पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। पूर्व क्रिकेटरों ने इसको लेकर चिंता जताई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों का मानना है कि कुलदीप यादव को बैक किया जाना चाहिए, क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article