Top 10 TV Gossips: हिना खान-रॉकी जैसवाल के रिश्ते में आई खटास? नासाज हुई प्रियंका चाहर चौधरी की तबीयत

Top 10 TV Gossips 27 August, 2024: टीवी की दुनिया आज भी बड़ी और दिलचस्प खबरों से भरी पड़ी है। जहां एक तरफ हिना खान की क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी की तबीयत नासाज दिखाई दी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Aug 27 2024, 17:10 IST
27 अगस्त से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 10

27 अगस्त से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 27 August, 2024: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी और मसालेदार खबरें सुनने को मिल रही हैं। ये खबरें फैंस को परेशान भी कर सकती हैं और उन्हें खुश भी कर सकती हैं। जहां एक तरफ हिना खान को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि उनके और रॉकी जैसवाल के रिश्ते में खटास आ गई है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इससे इतक केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

आसिम रियाज के सपोर्ट में उतरे अली गोनीImage Credit : Instagram02 / 10

आसिम रियाज के सपोर्ट में उतरे अली गोनी

​'खतरों के खिलाड़ी 14' से आसिम रियाज को निकाल दिया गया था, क्योंकि उनकी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ रोहित शेट्टी से भी लड़ाई हो गई थी। इसपर आसिम रियाज जमकर ट्रोल हुए। लेकिन अली गोनी ने उनका साथ देते हुए कहा, "वो उसका नेचर है, लेकिन आप लोग कौन होते हो जज करने वाले। चैनल को उसे हटाना था, उन्होंने हटा दिया, लेकिन आप लोग कौन होते हो।"​

अमिताभ बच्चन ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफImage Credit : Instagram03 / 10

अमिताभ बच्चन ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ

​'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "पंकज त्रिपाठी जो हैं बहुत ही सक्षम कलाकार हैं हमारी फिल्म इंडस्ट्री के। और बहुत बढ़िया कलाकार हैं, उनकी जितनी मूवीज आती हैं हम देखते हैं। उनसे कुछ सीखते हैं, उनकी कला इतनी अच्छी है।"​

कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह के वजन का उड़ाया मजाकImage Credit : Instagram04 / 10

कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह के वजन का उड़ाया मजाक

​कृष्णा अभिषेक ने 'लाफ्टर शेफ' में रेट्रो थीम के दौरान भारती सिंह से पूछा कि वह क्या बनकर आई हैं। इसपर भारती ने कहा कि वह ड्रीम गर्ल बनी हैं। लेकिन कृष्णा अभिषेक ने मिथुन चक्रवर्ती के अंदाज में उनका मजाक उड़ाया और कहा कि ये ड्रीम गर्ल नहीं ड्रम लग रही हैं।​

जन्माष्टमी पर निया शर्मा ने बनाए पकवानImage Credit : Instagram05 / 10

जन्माष्टमी पर निया शर्मा ने बनाए पकवान

​जन्माष्टमी के खास अवसर पर निया शर्मा ने पकवान तैयार किये। उन्होंने माखन मिश्री, कलाकंद और पंजीरी की स्पेशल थाली तैयार की, जिससे जुड़ी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।​

'अनुपमा' से रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की एग्जिट की खबर पर बोले राजन शाहीImage Credit : Instagram06 / 10

'अनुपमा' से रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की एग्जिट की खबर पर बोले राजन शाही

​'अनुपमा' को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि शो में लीप आने वाला है, जिसकी वजह से रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना भी इसे छोड़ देंगे। लेकिन अब राजन शाही ने इन खबरों को बकवास बताया है। उनका कहना है कि वे शो के अहम किरदार हैं, ऐसे में उन्हें नहीं निकाल सकते।​

सागर पारेख और नीशी सक्सेना ने 'खूबसूरत' पर किया रोमांसImage Credit : Instagram07 / 10

सागर पारेख और नीशी सक्सेना ने 'खूबसूरत' पर किया रोमांस

​'अनुपमा' फेम सागर पारेख और नीशी सक्सेना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'खूबसूरत' गाने पर रोमांस करते नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस भी तारीफें कर रहे हैं।​

एमसी स्टेन का हुआ ब्रेकअपImage Credit : Instagram08 / 10

एमसी स्टेन का हुआ ब्रेकअप

​एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं सिंगल हूं।" बता दें कि एमसी स्टेन को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि उनका बूबा से ब्रेकअप हो चुका है।​

हिना खान के इंस्टाग्राम स्टेटस ने बटोरी सुर्खियांImage Credit : Instagram09 / 10

हिना खान के इंस्टाग्राम स्टेटस ने बटोरी सुर्खियां

​हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें मुफ्ती मेंक कहते नजर आए, "आप लोगों को विश्वास नहीं होगा। लेकिन पार्टनर को लेकर आपका चुनाव ही आपका भविष्य निर्धारित करता है।" हिना खान के स्टेटस को देख लोगों ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया। कुछ को ये तक लगने लगा है कि हिना और रॉकी का मनमुटाव हो गया है।​

प्रियंका चाहर चौधरी की तबीयत हुई नासाजImage Credit : Instagram10 / 10

प्रियंका चाहर चौधरी की तबीयत हुई नासाज

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की तबीयत हाल ही में नासाज नजर आई। एक्ट्रेस ने पैपराजियों को भी बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसपर फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!