Top 10 TV Gossips: करिश्मा तन्ना की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, TMKOC की इस हसीना को एक्टर ने भेजे अश्लील मैसेज

Top 10 TV Gossips 22 May, 2026; टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस को एक एक्टर ने भद्दे मैसेज किये। वहीं दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की धूमधड़ाके से गोद भराई हुई।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 22 2026, 15:56 IST
टीवी की 22 मई से जुड़ी 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

टीवी की 22 मई से जुड़ी 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 22 May, 2026; टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना से लेकर राखी सावंत और मोनालिसा तक का नाम शामिल है। इससे इतर जहां एक तरफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस को एक एक्टर ने भद्दे मैसेज किये। वहीं दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की धूमधड़ाके से गोद भराई हुई। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी 10 बड़ी खबरों पर-

'खतरों के खिलाड़ी 15' में डेंजर जोन में गए ये कंटेस्टेंट्सImage Credit : Instagram02 / 11

'खतरों के खिलाड़ी 15' में डेंजर जोन में गए ये कंटेस्टेंट्स

​'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले टास्क में जहां फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी ओर ऋत्विक धनजानी और ऑरी को फियर फंदा मिला है।​

एक्स-पति के खिलाफ राखी सावंत ने निकाली भड़ासImage Credit : Instagram03 / 11

एक्स-पति के खिलाफ राखी सावंत ने निकाली भड़ास

​राखी सावंत ने एक्स-पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ हाल ही में भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, "वो बहुत ही अपमानजनक था, शोषण करता था। वो इतना घटिया था कि लड़की खुद आत्महत्या कर ले। रोज बोलता था 'खत्म करो अपनी जिंदगी, कब लटक जाओगी?' ऐसी बातें करता था। मैं ये 100 प्रतिशत कह रही हूं कि वो खतरनाक था। मेरे 3 करोड़ ले लिये उसने।"​

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस के साथ एक्टर ने की बदतमीजीImage Credit : Instagram04 / 11

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस के साथ एक्टर ने की बदतमीजी

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नेहल वडोलिया ने हाल ही में एक्टर करण जोशी पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने सारे सबूत साझा किये। हालांकि करण जोशी का कहना है कि उनका एकाउंट हैक हो गया था। लेकिन नेहल वडोलिया ने जवाब दिया कि अगर हैक हो गया था तो सबूत दो।​

'लाफ्टर शेफ्स 3' में मेहमान बनकर आएंगे ये दो कलाकारImage Credit : Instagram05 / 11

'लाफ्टर शेफ्स 3' में मेहमान बनकर आएंगे ये दो कलाकार

​'लाफ्टर शेफ्स 3' के अपकमिंग एपिसोड में कई दिग्गज सितारे बतौर मेहमान एंट्री करेंगे। सरगुन मेहता और राहुल रॉय शो में गेस्ट अपियरेंस करते हुए नजर आएंगे। दोनों कलाकारों को 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।​

'एडवोकेट अंजली अवस्थी' पर ताला लगना तयImage Credit : Instagram06 / 11

'एडवोकेट अंजली अवस्थी' पर ताला लगना तय

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीतमा मित्रा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' पर ताला लग रहा है। शो महीने के आखिर तक बंद हो जाएगा।​

मोनालिसा ने सूट पहन दिखाई खूबसूरतीImage Credit : Instagram07 / 11

मोनालिसा ने सूट पहन दिखाई खूबसूरती

​मोनालिसा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सूट पहने नजर आईं। फोटो में मोनालिसा की खूबसूरती देखने लायक रही। उनकी फोटोज देख फैंस भी तारीफें कर रहे हैं।​

करिश्मा तन्ना की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराईImage Credit : Instagram08 / 11

करिश्मा तन्ना की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के 4 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। धूम धाम से उनकी हाल ही में गोद भराई हुई। इस खास मौके पर करिश्मा तन्ना पिंक साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही।​

स्टार प्लस पर दस्तक देगा स्टार जलसा का एक और रीमेक शोImage Credit : Instagram09 / 11

स्टार प्लस पर दस्तक देगा स्टार जलसा का एक और रीमेक शो

​स्टार प्लस पर अभी तक स्टार जलसा के कई सीरियल्स का रीमेक बन चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि स्टार जलसा के शो 'प्रोफेसर बिद्या बनर्जी' का रीमेक भी जल्द ही स्टार प्लस पर रिलीज होगा।​

संजीदा शेख के नो-मेकअप लुक ने जीता दिलImage Credit : Instagram10 / 11

संजीदा शेख के नो-मेकअप लुक ने जीता दिल

​संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आईं। इन फोटोज में संजीदा शेख की खूबसूरती देखने लायक रही।​

तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठीImage Credit : Instagram11 / 11

तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी

​बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की एक फोटो शेयर की, जिसमें 'नागिन 6' एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। सनी लियोन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "खुशी से भी बहुत ज्यादा खुश हूं तुम दोनों के लिए। भगवान तुम दोनों को खुशियों से भरे ढेर सारे साल नवाजे।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!