Top 10 TV Gossips 19 October 2024: टीवी से हमेशा ही बड़ी खबरें सुनाई देती हैं, चाहे वो कोई शो से जुड़ी हो या फिर किसी स्टार से जुड़ी हो। आज भी कई बड़ी खबरों से टीवी का गलियारा भरा पड़ा है। जहां एक तरफ हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 'बिग बॉस 18' में नजर आ सकते हैं। इससे इतर 'बिग बॉस 18' से एक हसीना का पत्ता कट चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
दृष्टि धामी ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेबी बंप की ओर देखकर पूछती नजर आईं कि और कितना वक्त लगेगा। मानो दृष्टि धामी अपने होने वाले बच्चे से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हों।
'बिग बॉस 18' को लेकर खबर है कि सलमान खान के वीकेंड का वार शूट करने के लिए 60 से ज्यादा गार्ड्स सेट पर मौजूद थे। यहां तक कि अब पैपराजी भी सलमान खान की तस्वीरें क्लिक नहीं कर पाएंगे।
'बिग बॉस 18' को लेकर खबर आ रही है कि शो से पहला एविक्शन हो चुका है। वायरल भाभी हेमा शर्मा को घर छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि उनसे पहले गुणरत्न सदावर्ते शो से बाहर गए, लेकिन वो वापिस घर में आ सकते हैं।
'अनुपमा' में तोषू का किरदार निभा चुके गौरव शर्मा के हाथ नया शो लगा है। बताया जा रहा है कि वह बतौर पैरेलल लीड 'बादल पे पांव है' में नजर आएंगे। गौरव शर्मा की एक्टिंग अनुपमा में भी खूब पसंद की गई थी।
'बिग बॉस 18' को लेकर खबर है कि इस बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक के साथ घर में कदम रखेंगे। वे 'लाफ्टर शेफ' से जुड़ी चीजों के कारण बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे।
फहमान खान 'इस इश्क का रब राखा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। दरअसल, फहमान खान को मुंह में धुनुची टिकाकर डांस करना था। लेकिन इससे उनकी नाक हल्की सी जल गई और उसपर छाले भी आ गए।
हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पर्पल ड्रेस पहने नजर आईं। तस्वीरों में हिना खान का लुक देखने लायक था। वहीं उनकी मुस्कान ने इस खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
विवियन डीसेना ने 'बिग बॉस 18' में बताया कि उन्होंने तलाक से पहले ही नौरान अली को डेट करना शुरू कर दिया था। विवियन डीसेना का कहना है कि अंतिम कागजी कार्रवाई और बाकी सब चीजें उनका अफेयर शुरू होने के बाद हुईं।
करवाचौथ का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। वहीं श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंसी में करवाचौथ मनाएंगी। इसके लिए उन्होंने दोनों हाथों पर मेहंदी भी लगवा ली है।