Top 10 TV Gossips 15 July: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। रोजाना की तरह आज भी टीवी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। जहां हिना खान नकली बाल लगाकर शूटिंग करने पहुंचीं। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो भी साझा किया है। वहीं दूसरी ओर श्वेता तिवारी ने 43 वर्ष की उम्र में अपनी अदाएं दिखाई हैं। श्वेता तिवारी का अंदाज देख लोग उनकी बेटी को भी भूल गए। इससे इतर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को भारत वापसी का रास्ता मिल गया। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
'लाफ्टर शेफ' को लेकर खबर आ रही थी कि शो पर ताला लगने वाला है। लेकिन अब इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसकी टीआरपी अच्छी आ रही है और ये लोगों के बीच खूब पॉपुलर है। ऐसे में मेकर्स इसे आगे बढ़ा सकते हैं और इसकी टाइमिंग भी दूसरी कर सकते हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक पैंट, ब्लैक ब्रालेट पहनकर पोज देती नजर आईं। फोटोज में उनका अवतार बेहद खूबसूरत लगा।
अब्दु रोजिक ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह किम कार्दशियन संग पोज देते नजर आए। फोटोज शेयर कर अब्दु रोजिक ने लिखा, "अगर आपको कुछ इनसे पूछना हो तो आप क्या पूछोगे?"
शैनन डोहर्टी का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर मुनमुन दत्ता और कश्मीरा शाह जैसे सितारों ने मायूसी जाहिर की। मुनमुन दत्ता ने शैनन डोहर्टी के निधन पर लिखा, "ये बहुत दिल तोड़ने वाला और डरावना भी है। मुझे इनका इंटरव्यू याद है, जिसमें इन्होंने कहा था कि वह दुनिया छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।"
'उडारियां' एक्ट्रेस सिमरन खन्ना के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में अचानक भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सुबह उन्होंने देखा कि करीब 6 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। सिमरन खन्ना का कहना है कि उनका सोशल मीडिया हैंडल हैक हो चुका है।
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिवेयांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत लौट रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर की है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एमरजेंसी सर्टिफिकेट मिला है, जिससे वह भारत लौट सकते हैं।
श्वेता तिवारी ने 43 वर्ष की उम्र में नॉटेड टॉप पहनकर अदाएं दिखाई हैं। श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लगीं। श्वेता तिवारी का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
हिना खान ने कीमोथेरैपी के बाद अपने बाल कटवा दिये थे। लेकिन हाल ही में वह नकली बाल लगाकर शूटिंग करती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने टेप से अपनी सर्जरी के जख्म छुपाने की भी कोशिश की।
जूही परमार और हुसैन कुवाजेरवाला एक वक्त पर टीवी की सबसे चहेती जोड़ी रही है। दोनों ने 'कुमकुम' में कपल का रोल अदा किया था। वहीं शो के 22 साल पूरे होने पर दोनों ने रोमांटिक डांस किया है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री दमदार लगी।