नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी सुंदर-सुंदर तस्वीरें फैंस तक शेयर करती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अपनी सगाई टूटने से लेकर शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ने और बाद में उसके बच्चे को जन्म देने तक नीना ने सब कुछ झेला है। नीना ने मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही उसका पालन-पोषण किया है। आइए आज हम आपको नीना गुप्ता से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं।
नीना गुप्ता ने बताया कि जब मसाबा एक बच्ची थी, तब उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया था। 80 के दशक की बात है जब नीना ने अपना अपार्टमेंट बेचकर मुंबई में तीन बीएचके का फ्लैट खरीदा और कुछ समय के लिए अपनी अंकल आंटी के साथ रहने लगीं। नीना ने बताया कि कैसे आधी रात को उनकी आंटी ने उन्हें घर से निकाल दिया था।
नीना के अंकल को उनके लिए बुरा लगा और उन्होंने उन्हें जुहू में एक खाली अपार्टमेंट दिया। जो 20 सालों से खाली पड़ा था।
अपने छोटे बच्चे के साथ आधी रात को घर की सफाई करने के बाद नीना को वहां से भी जाने के लिए कहा गया।
नीना बिल्डर के पास गई, पैसे वापस मांगे और उसे अपनी स्थिति बताई। बिल्डर ने उसके साथ सहानुभूति जताई और एक भी पैसा काटे बिना उसे पूरा पैसा वापस कर दिया। नीना ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और ना ही अपने जीवन में समझौता किया।
बिल्डर से पैसे मिलने के बाद नीना ने आराम नगर में एक घर खरीदा और अपनी बेटी मसाबा के साथ रहने लगी।
संस्कृत में एम.फिल. करने के बाद नीना ने एक्टिंग में हाथ अजमाया। नीना ने फिल्म वो छोकरी से अपनी सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला।
नीना गुप्ता ने मंडी, रिहाई और दृष्टि जैसी फिल्मों में काम किया। 2018 में उन्होंने कॉमिक-ड्रामा बधाई हो के साथ अपने करियर में फिर से वापसी की।