नरसंहार... हिंदू-मुस्लिम का विवाद... 2 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म ने देश में ला दिया था भूचाल, आपने देखी?

बॉलीवुड में कश्मीरी हिंदुओं पर साल 2022 में फिल्म बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. ये फिल्म राजनीति का भी हिस्सा बनी और हर तरफ इस फिल्म की चर्चा रही. आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

Authored by: कविताUpdated Mar 16 2026, 16:21 IST
इस फिल्म ने ला दिया था देश की राजनीति में तूफानImage Credit : Instagram01 / 08

इस फिल्म ने ला दिया था देश की राजनीति में तूफान

The Kashmir Files Unknown Facts:भारतीय सिनेमा में हर जोनर की फिल्में बनती है. यहां पर रोमांस से लेकर कॉमेडी का तड़का फिल्मों में लगता है, तो कई बार हीरो-हीरोइन का एक्शन हर किसी का ध्यान खींच लेता है. इन सबसे अलग, हिंदी सिनेमा में कई फिल्में सच्ची घटनाओं पर भी बनी है, जिसने रिलीज होते ही देश में भूचाल लाने का काम किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसने रिलीज के चंद दिनों बाद देश में हिंदू मुस्लिम का मुद्दा उठा दिया था. राजनीति भी इस फिल्म पर जमकर हुई.

रोंगटे खडे़ कर देगी द कश्मीर फाइल्स की कहानीImage Credit : Instagram02 / 08

रोंगटे खडे़ कर देगी द कश्मीर फाइल्स की कहानी

हम बात कर रहे हैं फिल्म द कश्मीर फाइल्स की, जो साल 2022 में रिलीज हुई. विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हर किसी की कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. फिल्म में कश्मीर हिंदुओं का वो मुद्दा उठाया गया, जिसकी बात कोई नहीं करता.

द कश्मीर फाइल्स में हुई कश्मीरी पंडितों की बातImage Credit : Instagram03 / 08

द कश्मीर फाइल्स में हुई कश्मीरी पंडितों की बात

इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने साल 1990 में कश्मीर में हुए हिंदुओं के नरसंहार को करीब से दिखाया. फिल्म की कहानी में दिखाया गया कि कैसे कश्मीरी हिंदुओं को आतंकवादियों ने अपने ही घर से खदेड़ दिया था और आज भी वह अपने घर जाने के लिए तरस रहे हैं.

कमाल की है इस फिल्म की कास्टिंगImage Credit : Instagram04 / 08

कमाल की है इस फिल्म की कास्टिंग

इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म में अनुपम खेर ने पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया था और इन्हीं के परिवार की कहानी फिल्म में दिखाई गई, जिसके जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को लोगों तक पंहुचाया गया.

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में दिखाईं बारीकियांImage Credit : Instagram05 / 08

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में दिखाईं बारीकियां

विवेद अग्निहोत्री ने इस फिल्म को महज 20 से 25 करोड़ के बजट में बनाया था लेकिन ये फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में एक साबित हुई. इस फिल्म ने लगभग 340 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया. द कश्मीर फाइल्स को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिला.

फिल्म के चक्कर में कपिल शर्मा हुए ट्रोलImage Credit : Instagram06 / 08

फिल्म के चक्कर में कपिल शर्मा हुए ट्रोल

इस फिल्म के प्रमोशन पर विवाद भी काफी हुई, जिसमें कपिल शर्मा के शो का नाम जुड़ा. फिल्म के कलाकार द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन के लिए नहीं आए थे और इसकी वजह विवेक अग्निहोत्री ने बताई थी कि कश्मीर फाइल्स को कपिल ने प्रमोट करने से मना कर दिया था. इस वजह से काफी विवाद हुआ. कपिल शर्मा काफी ट्रोल हुए.

फिल्म पर हुई भयंकर राजनीतिImage Credit : Instagram07 / 08

फिल्म पर हुई भयंकर राजनीति

इसके अलावा, फिल्म के मुद्दे पर भी काफी विवाद हुआ. एक तरफ फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हुए नजर आए थे तो दूसरी तरफ फिल्म को नफरत से जोड़ा गया. दावा किया गया था कि फिल्म में सब कुछ बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है और फिल्म के जरिए देश में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है.

जी5 पर मौजूद है द कश्मीर फाइल्सImage Credit : Instagram08 / 08

जी5 पर मौजूद है द कश्मीर फाइल्स

हालांकि, तमाम विवाद और ड्रामे के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई. फिल्म की कहानी पर लोगों ने विश्वास किया और मेकर्स की जमकर तारीफ हुई. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर मोजूद है.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!